Tuesday, January 31, 2023

Michael Jackson: 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन पर बन रही फिल्म में खुलेंगे बड़े राज, भतीजे जाफर को मिला लीड रोल January 31, 2023 at 01:23AM

'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन पर अब एक फिल्म बन रही है, जिसमें लीड रोल उनके भतीजे जाफर जैक्सन निभाएंगे। जीके फिल्म्स ने बायोपिक की अनाउंसमेंट करते हुए लीड एक्टर जाफर की तस्वीर शेयर की है। माइकल जैक्सन की इस फिल्म से उन विवादों और राज से भी पर्दा उठेगा, जो आज तक रहस्य हैं।

Monday, January 30, 2023

Annie Wersching Death: 'वैंपायर डायरीज' एक्ट्रेस एनी वर्शिंग का 45 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रही थीं January 30, 2023 at 02:27AM

वैंपायर डायरीज फेम एनी वर्शिंग पिछले दो साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। उनके प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने रविवार की सुबह आखिरी सांस ली। एनी महज 45 साल की थीं। उनकी मौत से फिल्म जगत में शोक की लहर है। जाने-माने सिलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Saturday, January 28, 2023

Marianne Borgo: फ्रांसीसी एक्ट्रेस अपने ही घर में बनीं बंधक, बिजली और पानी के बिना अंधेरे में रहने को हैं मजबूर January 27, 2023 at 10:33PM

फ्रांस की जानी-मानी एक्ट्रेस मैरिएन बोर्गो के साथ हुई हालिया घटना ने सबको चौंका दिया है। 75 वर्षीय बोर्गो ने कहा है कि उन्हें उन्हीं के गोवा वाले घर में बंधक बना लिया गया है। लेकिन पुलिस इस मामले को दीवानी का मामला बताकर टाल रही है।

Friday, January 27, 2023

Kim Kardashian: किम कार्दश‍ियन की बेटियां करेंगी हॉलीवुड डेब्यू, 'पॉ पेट्रोल: द माइटी' में है बेहद दिलचस्प रोल January 27, 2023 at 12:10AM

किम कार्दश‍ियन का कान्ये वेस्ट से तलाक हो चुका है। दोनों के पांच बच्चे हैं। फिलहाल इन बच्चों की जिम्मेदारी खुद किम कार्दश‍ियन देखती हैं। पहली बार किम कार्दश‍ियन की बेटियों हॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रही हैं। जी हां, किम कार्दश‍ियन की बेटी नॉर्थ वेस्ट और सेंट वेस्ट डेब्यू करने वाली हैं।

Wednesday, January 25, 2023

Pete Davidson: ब्रेकअप के 5 महीने बाद किम कर्दाशियां के EX ने मिटाई रिलेशनशिप की सारी यादें, जानें ऐसा क्या किया January 25, 2023 at 12:35AM

किम कर्दाशियां एक बार फिर अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले ही उनके पीट डेविडसन के साथ ब्रेकअप की खबरें आईं। अब चर्चा है कि पीट डेविडसन ने किम कर्दाशियां से जुड़े सभी टैटूज को हटवा लिया है। पढ़िए किम कर्दाशियां के टैटूज को लेकर क्या क्या गपशप जारी है।

Monday, January 23, 2023

Oscar Nominations 2023: ऑस्कर में RRR और द कश्मीर फाइल्स को मिलेगी जगह? जानिए कहां और कैसे देखें लाइव नॉमिनेशन January 23, 2023 at 07:26PM

ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशंस की घोषणा 24 जनवरी को शाम 7 बजे की जाएगी। सबकी नजरें RRR पर टिकी हैं। फिल्म का 'नाटू नाटू' गाना तो पहले ही नॉमिनेटेड है, लेकिन क्या इसे बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट पिक्चर का नॉमिनेशन मिलेगा? 'द कश्मीर फाइल्स' को नॉमिनेशन मिलेगा? यह जानने के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन इन प्लेटफॉर्म पर लाइव देखें।

Avengers फेम जेरेमी रेनर अस्‍पताल से लौटे घर, Thor ने सुनी 30 हड्ड‍ियां टूटने की बात तो किया ये कॉमेंट January 22, 2023 at 11:50PM

एवेंजर्स सीरीज के 'हॉकआई' यानी जेरेमी रेनर को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई है। वह घर लौट आए हैं। उन्‍होंने खुलासा किया है कि उनके शरीर की 30 हड्ड‍ियां टूटी हुई हैं। जेरेमी के इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है। उनके इस पोस्‍ट पर 'थॉर' एक्‍टर क्रिस हेम्‍सवर्थ ने भी कॉमेंट किया है।

Saturday, January 21, 2023

Shakira-Gerard Pique: जैम की जार से शकीरा को पता चल गया धोखा दे रहे हैं पति, रंगेहाथों पकड़े गए थे जेरार्ड पिक January 20, 2023 at 10:39PM

कोलम्बियाई सिंगर शकीरा और उनके पति जेरार्ड पिक अब अलग हो चुके हैं। दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और इस बीच पता चला है कि शकीरा को एक जैम के जार से पता चल गया था कि उनके पति उन्हें धोखा दे रहे हैं।

Friday, January 20, 2023

Kim Kardashian: किम कर्दाशियां ने लाखों रुपये में खरीदा राजकुमारी डायना का लॉकेट, इस वजह से लोगों ने मारे ताने January 19, 2023 at 10:33PM

ग्लोबल हस्ती की किम कार्दशियां एक बार फिर चर्चा बटौर रही हैं। उन्होंने प्रिंसेस डायना का लॉकेट खरीदा है। इसकी भारी भरकम रकम सुनकर आपको भी 440 वॉल्ट का झटका लगेगा। इन खबरों के सामने आने के बाद उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ा। देखिए क्यों लोग उन्हें दे रहे ताने।

Thursday, January 19, 2023

Kanye West wife: कौन हैं कान्ये वेस्ट की नई दुल्हनिया बियांका सेंसरी? गुपचुप शादी करके उड़ाए सभी की होश January 18, 2023 at 08:31PM

कान्ये वेस्ट की गुपचुप शादी को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि एक प्राइवेट सेरेमनी में कान्ये वेस्ट ने बियांका सेंसरी संग शादी कर ली है। अब इसके बाद तुरंत ये खोजा जाने लगा है कि कान्ये वेस्ट की नई वाइफ बियांका सेंसरी कौन हैं।

Wednesday, January 18, 2023

Jennifer Lopez: मेरी जिंदगी में जहर घुलता जा रहा था और फिर... बेन एफ्लेक संग शादी पर जेनिफर लोपेज का खुलासा January 17, 2023 at 09:25PM

हॉलीवुड कपल जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक एक बार फिर अपनी लवस्टोरी को लेकर चर्चा में हैं। जेनिफर ने अपनी शादी और बेन एफ्लेक के साथ पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। बता दें साल 2022 में दोनों ने शादी की।

Monday, January 16, 2023

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला और एक्ट्रेस Gina Lollobrigida का निधन, करिश्मा कपूर से था यह कनेक्शन! January 16, 2023 at 06:17PM

पॉपुलर इतालवी एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। जीना लोलोब्रिगिडा को दुनिया की सबसे मशहूर महिला का टैग मिला था और उन्हें 20वीं सदी की मोना लिसा भी माना जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का भी जीना लोलोब्रिगिडा के साथ कनेक्शन रहा।

Sunday, January 15, 2023

James Cameron: जेम्स कैमरून को कुछ ज्यादा ही पसंद आ गई RRR, पत्नी के साथ राजामौली से मिलने पहुंचे और की तारीफ January 15, 2023 at 09:24PM

एसएस राजामौली की 'आरआरआर' को कई बड़े अवॉर्ड फंक्शन में बड़े पुरस्कार जीत रही है। बेस्ट गाने के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड लेने के बाद फिल्म ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2023 में बेस्ट देशी भाषा फिल्म का पुरस्कार जीता है। इसके लिए जेम्स कैमरून ने राजामौली को खूब बधाई दी है।

Brad Pitt: 'ब्रैड पिट एक अब्यूजर है...' ट्विटर पर ट्रेंड हुए ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली के फैंस मार रहे हैं ताने! January 14, 2023 at 11:05PM

हॉलीवुड के फेमस एक्टर ब्रैड पिट इस समय चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एंजेलिना जोली के फैंस उन्हें ताने मार रहे हैं। एक्टर को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 शो में स्पॉट किया गया था, जहां वो अपनी को-एक्ट्रेस संग बैठे दिखाई दिए। एंजेलिना इस इवेंट में शामिल नहीं हुईं।

Friday, January 13, 2023

Cannibal Holocaust: फिल्म में हुआ असली रेप, डायरेक्टर पर चले केस, पूरी दुनिया में बैन हुई थी 'कैनिबल होलोकॉस्ट' January 13, 2023 at 12:33AM

एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म, जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी। हॉलीवुड फिल्म 'कैनिबल होलोकॉस्ट' में जानवरों की मौत से लेकर असली में रेप कराने तक, क्या-क्या नहीं हुआ। फिल्म में बर्बरता दिखाने के लिए कई महीनों तक डायरेक्टर पर केस चला।

Thursday, January 12, 2023

Lisa Marie Presley Death: नहीं रहीं एल्विस की बेटी लिसा मैरी प्रेस्ले, 54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा January 12, 2023 at 06:01PM

हॉलीवुड के फेमस एक्टर रहे एल्विस प्रेस्ले की बेटी और पॉप्युलर सिंगर माइकल जैक्सन की एक्स वाइफ लिसा मैरी प्रेस्ले ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी उम्र महज 54 साल थी। उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। सभी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Titanic Re-Release: 25 साल बाद फिर डूबेगी टाइटैनिक! थिएटर में लौट रही रोज़ और जैक की लव स्टोरी, जानिए कब? January 11, 2023 at 11:11PM

जेम्स कैमरून की 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइटैनिक' एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ये फिल्म 3D में रिलीज होगी। इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस थोड़े से कंफ्यूज भी हो गए हैं। आइये जानते हैं कि उनका क्या कहना है।

Tuesday, January 10, 2023

Golden Globe Awards Winners List: साउथ की फिल्म RRR ने गोल्डन ग्लोब में मारी बाजी, पूरी विनर्स लिस्ट है यहां देखें January 10, 2023 at 06:22PM

अमेरिका में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का धूमधाम से आयोजन हुआ, जहां दुनिया भर के फिल्मों के बीच भारतीय फिल्म ने देश का नाम रौशन कर दिया है। साउथ की बेस्ट फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला। आइए जानते हैं इस अवॉर्ड्स में किन किन फिल्मों को मिला है कौन सा अवॉर्ड।

मार्वल की नई फिल्म Ant Man and the Wasp Quantumania का ट्रेलर रिलीज, सबसे बड़े विलेन की एंट्री January 09, 2023 at 08:46PM

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने अपनी नई फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे जबर रिएक्शन मिल रहा है। इस फिल्म से मार्वल के सबसे तगड़े विलेन कांग: द कॉन्करर की वापसी हो रही है। नई फिल्म में सुपरहीरो एक नई गुत्थी और रहस्य सुलझाते नजर आएंगे।

Sunday, January 8, 2023

बच्चों के पीछे भाग रहा डायनासॉर पत्थर से टकराया और मुंह के बल जा गिरा, Dwayne Johnson ने शेयर किया वीडियो January 08, 2023 at 07:37PM

ड्वेन जॉनसन ने डायनासॉर वाला फनी वीडियो शेयर किया और बताया है कि इससे अधिक फनी उन्होंने अब तक नहीं देखा। इस वीडियो में उनके बच्चे डायनासॉर्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं और इसी बीच एक डायनासॉर उन बच्चों के पीछे दौड़ पड़ा। तभी सामने पत्थर से टकराकर वह डायनासॉर मुंह के बल गिर जाता है।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर पर रखी 'द लास्ट फिल्म शो' की स्क्रीनिंग, टीम को दी शानदार पार्टी January 08, 2023 at 12:40AM

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही अपने लॉस एंजेलिस वाले पर पर इंडियन फिल्म 'द लास्ट फिल्म शो' (छेल्लो शो' की स्पेशल स्क्रीनिंग और पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। प्रियंका ने 'द लास्ट फिल्म शो' के चाइल्ड एक्टर भाविन रबारी से भी बात की और उनसे मजेदार सवाल पूछा।

Friday, January 6, 2023

Who is Chris Evanss Girlfriend: 41 साल के क्रिस इवांस का 25 साल की अल्बा बपिस्ता पर आया दिल, दोनों फरमा रहे इश्क January 06, 2023 at 07:38PM

कैप्टन अमेरिका फेम क्रिस इवांस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। क्रिस इवांस की गर्लफ्रेंड कौन हैं, क्या करती हैं लोग खूब खूजबीन करते हैं।आइए बताते हैं वो एक्ट्रेस कौन हैं जिनके साथ क्रिस इवांस का नाम जोड़ा जा रहा है। आखिर पूरा माजरा क्या है।

Thursday, January 5, 2023

रिलेशनशिप पर एमिली राताजकोव्सकी का खुलासा, न तो किसी को डेट कर रही हैं न ही करना चाहती हैं- जबराट वजह बताई January 05, 2023 at 06:48PM

अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हॉलीवुड मॉडल एमिली राताजकोव्सकी सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ा ऐसा बयान दिया कि वह चर्चा में आ गई हैं। अपनी लवलाइफ पर एमिली ने बताया कि न तो वह किसी को डेट कर रही हैं और न ही फिलहाल ऐसा कोई इरादा है।

Wednesday, January 4, 2023

Romeo and Juliet पर 55 साल बाद बवाल, स्टार्स का मेकर्स पर यौन शोषण और धोखे से न्यूड सीन शूट करने का आरोप January 03, 2023 at 10:33PM

'रोमियो एंड जूलियट' 1968 में आई थी और तब इसमें चाइल्ड आर्टिस्ट ओलिविया हसी और लियोनार्ड व्हिटिंग नजर आए थे। अब दोनों स्टार्स 70 साल का पड़ाव पार कर चुके हैं और उन्होंने दावा किया है कि फिल्म के मेकर्स ने धोखे से उनके न्यूड सीन शूट किए थे और उनका यौन शोषण भी किया गया।

Tuesday, January 3, 2023

Jeremy Renner: अस्पताल में भर्ती 'द एवेंजर' स्टार जेरेमी रेनर की अब ऐसी है हालत, बोले- हाल इतना खराब है कि..! January 03, 2023 at 09:33PM

द एवेंजर स्टार जेरेमी रेनर नए साल पर बर्फीले तूफान में फंस गए थे। इस दौरान उन्हें कई गंभीर चोटें लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां वह आईसीयू में भर्ती हुए। अब जेरेमी ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है और अस्पताल से फोटो शेयर की है।

Monday, January 2, 2023

Jeremy Renner Health: सर्जरी के बाद ICU में गंभीर हालत में जेरेमी रेनर, अनिल कपूर ने की जल्द ठीक होने की दुआ January 02, 2023 at 08:52PM

'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर हाल ही एक बर्फीले तूफान में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें 'ब्लंट चेस्ट ट्रॉमा' हुआ था। जेरेमी रेनर की सोमवार को सर्जरी हुई और अभी आईसीयू में हैं। स्पोक्सपर्सन ने बताया कि अब जेरेमी रेनर की हालत कैसी है। वहीं अनिल कपूर ने भी जेरेमी के लिए दुआ मांगी है।

Jeremy Renner Accident: 'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर की हालत गंभीर, बर्फ हटाते वक्त हो गए थे घायल January 01, 2023 at 10:37PM

'एवेंजर्स' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे पॉपुलर एक्टर जेरेमी रेनर हाल ही गंभीर हादसे का शिकार हो गए। घर के बाहर जमा बर्फ हटाने के दौरान उन्हें गंंभीर चोटें आईं और उन्हें एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। स्पोक्सपर्सन ने बताया है कि जेरेमी रेनर की अब हालत कैसी है।

Sunday, January 1, 2023

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में खेल रही 'अवतार 2', 'दृश्यम 2' के आगे पल भर भी नहीं टिकी 'सर्कस' January 01, 2023 at 01:20AM

साल 2022 बीत चुका है और पिछले साल जो फिल्में रिलीज हुई थीं, अभी भी बॉक्स ऑफिस पर वही चल रही हैं। 'सर्कस', 'अवतार 2' और 'दृश्यम 2' फिलहाल आपस में भिड़ रही हैं और तीनों का कलेक्शन ही एकदम अलग है। इस बीच 'सर्कस' का हाल बेहाल हो चुका है।