Tuesday, February 28, 2023

प्रियंका चोपड़ा ने किया ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्युमेंट्री The Elephant Whisperers का रिव्यू, बताया कैसी है कहानी February 28, 2023 at 09:13PM

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही इंडियन डॉक्युमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' देखी, जिसे ऑस्कर्स 2023 में बेस्ट शॉर्ट डॉक्युमेंट्री में नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका को यह काफी पसंद आई और वह इसकी तारीफ करते नहीं थक रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस डॉक्युमेंट्री के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा। यहां पढ़िए:

Katy Perry: गन कल्चर ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया- 'अमेरिकन आइडल' में स्टूडेंट की आपबीती सुन रोईं कैटी पेरी February 28, 2023 at 06:34PM

सिंगर कैटी पेरी 'अमेरिकन आइडल' की जज हैं। हाल ही इस शो में एक ऐसा स्टूडेंट ऑडिशन देने आया है, जिसने 2018 में हुई मास शूटिंग में अपने कई दोस्त खो दिए। उसकी आपबीती सुन कैटी पेरी रो पड़ीं। उन्होंने अमेरिका में फैले गन कल्चर की निंदा की और कहा कि इसने हमारा देश बर्बाद कर दिया।

Monday, February 27, 2023

Jessica Chastain: अवॉर्ड शो में गिरीं एक्ट्रेस जेसिका चेस्टेन, ड्रेस ने दिया धोखा तो बोलीं- मैं शर्मिंदा हूं February 27, 2023 at 06:44PM

ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेसिका चेस्टन जब SAG अवॉर्ड्स में अपना अवॉर्ड लेने स्टेज पर जा रही थीं तो सीढ़ियों पर उनकी ड्रेस फंस गई और वह गिर पड़ीं। मौका रहते ही साथ मौजूद एक शख्स ने उन्हें संभाला। जेसिका ने बाद में इस घटना के बारे में बात की और कहा कि वह शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं।

SAG Awards 2023 में इस हॉलीवुड फिल्म को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस बने मिशेल और ब्रेंडन February 27, 2023 at 02:06AM

हॉलीवुड में 29वें 'एनिवल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स' का आयोजन खूबसूरत लॉस एंजिल्स में किया गया। इसमें साल की कई बड़ी फिल्मों और उम्दा एक्टर्स को सम्मानित किया गया। यहां अवॉर्ड के हर कैटेगरी की लिस्ट दी गई है, जिनमें एक्टर्स ने अवॉर्ड जीते हैं। इस हॉलवुड फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीता है।

Friday, February 24, 2023

Selena Gomez Instagram: जैसे ही सेलेना गोमेज ने इंस्टा पर बनाया ये रिकॉर्ड, वैसे ही कर दिया ये चौंकाने वाला ऐलान February 24, 2023 at 08:34PM

हॉलीवुड की फेमस सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोमेज की पूरी दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अब ये बात सोशल मीडिया पर भी साबित हो गई है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रिकॉर्ड बनाया, लेकिन ये रिकॉर्ड बनाने के तुरंत बाद उन्होंने एक चौंकाने वाला ऐलान भी कर दिया।

Thursday, February 23, 2023

Harvey Weinstein अब रेप के एक और मामले में दोषी, मिली 16 साल की सजा तो जज से मांगने लगा दया की भीख February 23, 2023 at 04:56PM

मीटू के आरोपी और ऑस्कर विनर हॉलीवुड प्रोड्यूसर रहे हार्वे विंस्टीन को एक अन्य रेप केस में 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है। हार्वे पहले से ही रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में 23 साल की सजा काट रहे हैं। दिसंबर में उन्हें दो और अन्य यौन उत्पीड़न मामलों में दोषी पाया गया था।

Oscars Crisis Team: विल स्‍म‍िथ के थप्‍पड़ कांड से ऑस्‍कर वालों ने लिया सबक, क्राइसिस टीम रोकेगी हर गड़बड़ी February 23, 2023 at 12:42AM

साल 2023 के एकेडमी अवॉर्ड्स पर हर क‍िसी की नजर है। भारतीय समयानुसार 13 मार्च को सुबह 5:30 बजे अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन होगा। लेकिन इससे पहले ऑस्‍कर अथॉरिटी ने विल स्‍म‍िथ और क्रिस रॉक के थप्‍पड़ कांड से सबक लेते हुए एक क्राइस‍िस टीम बनाई है, जो किसी भी विवाद से सेरेमनी को बचाएगी।

Wednesday, February 22, 2023

Jansen Panettiere Death: जानसेन पैनेटीयर का 28 की उम्र में निधन, डिप्रेशन और टेंशन से जूझ रहे थे हॉलीवुड एक्टर February 22, 2023 at 04:19AM

हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर के 28 साल के भाई जानसेन पैनेटीयर का निधन हो गया है। जब से उनकी मौत की खबर आई है, तब से कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब तक मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन ये पता है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

Tuesday, February 21, 2023

Iron Man: 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' को लेकर मार्वल का खुलासा, 'आयरन मैन' Robert Downey Jr की वापसी पर कही ये बात! February 20, 2023 at 10:02PM

आयरन मैन के दीवानों और मार्वल स्‍टूडियो के फैंस के लिए 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। मार्वल के एग्‍जीक्‍यूटिव स्‍टीफन ब्रूसार्ड ने उन तमाम खबरों को अफवाह बताया है, जिसमें कहा गया है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर की आयरन मैन के तौर पर वापसी होने वाली है।

Sunday, February 19, 2023

Bafta 2023 Winners List: भारत के हाथ निराशा, ऑस्टिन बटलर और केट ब्लैंचेट बेस्‍ट एक्‍टर, जर्मन फिल्म को 7 अवॉर्ड February 19, 2023 at 08:09PM

साल 2023 के लिए बाफ्टा अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। इस साल जर्मन फिल्‍म 'ऑल क्‍वाइड ऑन द वेस्‍टर्न फ्रंट' की धूम रही है, जिसने कुल 7 अवॉर्ड जीते हैं। जबकि 'एल्‍व‍िस' के लिए ऑस्‍ट‍िन बटलर और 'टार' के लिए केट ब्‍लैंचेट को बेस्‍ट एक्‍टर और एक्‍ट्रेस चुना गया है। भारतीय फिल्‍म 'ऑल दैट ब्रीद्स' कोई अवॉर्ड नहीं जीत पाई है।

Saturday, February 18, 2023

Pamela Anderson Tape: पामेला एंडरसन ने नहीं लीक किया था अपना हनीमून टेप! 28 साल बाद हटा लांछन February 18, 2023 at 02:53AM

पामेला एंडरसन ने साल 1995 में टॉमी ली से शादी की थी। दोनों ने हनीमून पर अपना सेक्स टेप बनाया था। ये टेप चोरी हो गया था और फिर लीक हो गया था। आरोप लगे थे कि पामेला ने ही ये टेप लीक किया था, ताकि उनका करियर आगे बढ़ सके। अब इसको लेकर नया खुलासा हुआ है।

Wednesday, February 15, 2023

Raquel Welch Dies: गोल्डन ग्लोब विनर राक्वेल वेल्च का निधन, बेटे और मैनेजर ने बताया क्यों गई एक्ट्रेस की जान February 15, 2023 at 06:24PM

हॉलीवुड स्टार और इंटरनैशनल सेक्स सिंबल रहीं राक्वेल वेल्च का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके मैनेजर स्टीव साउएर और बेटे डेमन ने बताया कि मौत किस वजह से हुई। राक्वेल के निधन से पूरे हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Joker 2: लेडी गागा को हार्ले क्‍व‍िन के रोल में जोकर संग देख दीवाने हुए फैंस, फोटो को ऑस्‍कर देने की मांग! February 14, 2023 at 10:30PM

डीसी यूनि‍वर्स के फैंस के लिए वेलेंटाइन डे खास बन गया है। 'जोकर 2' से लेडी गागा का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। डायरेक्‍टर टॉड फिलिप्‍स ने फैंस को यह वेलेंटाइन गिफ्ट दिया है। तस्‍वीर में लेडी गागा हार्ले क्‍व‍िन के रोल में जोकिन फीनिक्‍स संग नजर आ रही हैं।

Tuesday, February 14, 2023

Love Again Trailer: प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, वाइफ की फिल्म में निक जोनस भी आएंगे नजर February 14, 2023 at 08:27PM

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म लव अगेन हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसमें निक जोनस का भी कैमियो फैंस को देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर काफी हसीन है जिसमें प्रियंका काफी जच रही हैं। देखिए प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म लव अगेन का ट्रेलर।

Monday, February 13, 2023

Rihanna Pregnant: 9 महीने बाद दोबारा प्रेग्नेंट हैं रिहाना, शादी से पहले लाइव कॉन्सर्ट में बेबी बंप से खुलासा February 12, 2023 at 09:56PM

सुपर बाउल हैलटाइम शो में रिहाना की प्रेग्नेंसी के खुलासा ने सभी को हैरान कर गया। लेकिन 34 वर्षीय सिंगर ने 12 फरवरी को सुपर बाउल में मंच से पहले ही इस बड़ी खबर का संकेत दे दिया कि वो दोबारा मैं बनने वाली हैं।

Friday, February 10, 2023

Hugh Hudson Death: 'चैरियट्स ऑफ फायर' बनाने वाले डायरेक्टर ह्यूग हडसन का निधन, फिल्म ने जीते थे चार ऑस्कर February 10, 2023 at 06:09PM

ह्यूग हडसन ने 1981 में 'चैरियट्स ऑफ फायर' फिल्म बनाई थी, जिसने बेस्ट मूवी सहित चार ऑस्कर जीते थे। ह्यूग ने अपने करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापनों और डॉक्युमेंट्री से की थी। उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लंदन के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

Fast X Trailer: रिलीज हुआ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फास्ट एक्स' का ट्रेलर, छा गए विन डीजल February 10, 2023 at 08:18AM

हॉलीवुड की बेहतरीन सीरीज में से एक है 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की अगली सीरीज Fast X का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। Louis Leterrier निर्देशित इस फिल्म में विन डीजल,जैसन मोमोआ, ज़न सीना, सुंग कांग, चार्लीज थेरॉन, डेनिएला मेलचियर जैसे कई बड़े स्टार्स हैं। चर्चा है कि यह सीरीज की आखिरी फिल्म हो सकती है।

Thursday, February 9, 2023

Amber Heard Video: जॉनी डेप संग केस लड़ने से पहले को-स्टार की बांहों में झूम रही थीं एंबर, पुराना वीडियो वायरल February 08, 2023 at 10:20PM

एंबर हर्ड का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जॉनी डेप के खिलाफ केस लड़ने से पहले का है। इसमें एंबर अपने को-स्टार संग डांस करती नजर आ रही हैं। वो एकदम बेफिक्र होकर झूमती नजर आ रही हैं।

Wednesday, February 8, 2023

Leonardo DiCaprio: लियोनार्डो पर क्यों फूटा है जनता का गुस्सा? ईडन पोलानी को डेट करना पड़ रहा है भारी! February 07, 2023 at 10:27PM

हॉलीवुड एक्टर का नाम इन दिनों एक्ट्रेस ईडन पोलानी संग जोड़ा जा रहा है। ईडन की उम्र 19 साल है, जबकि लियोनार्डो की उम्र 48 साल है। उम्र के इसी फासले की वजह से एक्टर को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई जा रही है। उन्हें ताने मारे जा रहे हैं।

Tuesday, February 7, 2023

First Review: थानोस से भी खतरनाक है कांग, मार्वल की Ant-Man and the Wasp Quantumania देख फटी रह जाएंगी आंखें! February 07, 2023 at 02:41AM

MCU यानी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपने फेज-5 की पहली फिल्‍म 'एंट मैन एंड द वास्‍प: क्‍वांटुमेनिया' के साथ नई खलबली मचाने को तैयार है। सोमवार को लॉस एंजेलिस में फिल्‍म की स्‍पशेल स्‍क्रीनिंग थी, जिसके बार फर्स्‍ट रिव्‍यूज सामने आ गए हैं। इसमें नए विलेन कांग की जमकर तारीफ हो रही है।

Sunday, February 5, 2023

Grammy Awards 2023: ग्रैमी अवॉर्ड्स में बजा भारत का डंका, रिकी केज ने जीता तीसरा सम्मान, देखिए विनर्स की लिस्ट February 05, 2023 at 06:11PM

म्यूजिक की दुनिया के टॉप अवॉर्ड्स माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया। बेंगलुरू के रहने वाले रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता। वहीं पॉप स्टार बियोंसे ने 2 ग्रैमी जीते। अपने करियर में वह 32 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। यहां देखिए ग्रैमी अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट:

Thursday, February 2, 2023

Adam-Behati : सिंगर एडम लेविन ने तीसरे बच्चे का किया वेलकम, वाइफ बेहती बोलीं- मैं 5 बच्चे करना चाहती हूं February 02, 2023 at 08:25PM

अमेरिकन सिंगर एडम लेविन और मॉडल बेहती प्रिंसलू के घर नन्हे बेटे का जन्म हुआ है। जी हां, उनके घर किलकारियां गूंज उठी है। पहले से ही कपल दो बेटियों के पैरेंट्स थे। बेहती ने तो इस गुडन्यूज को सुनाते हुए ये भी कहा कि वह तो चाहती हैं कि उनके पांच बच्चे हो।

Ben Affleck: पत्नी जेनिफर लोपेज संग हनीमून पर बोटिंग करते हुए सो गए थे बेन एफ्लेक, सच पता चला तो हैरान थे सब February 02, 2023 at 12:05AM

यह किस्सा तब का है जब बेन एफ्लेक पत्नी जेनिफर लोपेज के साथ हनीमून पर गए थे और इस दौरान एक्टर की सोते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। यूजर्स ने बिना वजह जाने ही बेन एफ्लेक को ट्रोल करना और उनकी खिंचाई शुरू कर दी थी। पर सोने की असल वजह पता चली तो लोगों ने हमदर्दी जताई।