Monday, August 23, 2021

Spider-Man: No Way Home trailer: सामने आया नया खूंखार विलन, डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज की भी वापसी August 23, 2021 at 07:21PM

ऑनलाइन लीक होने के कुछ घंटे बाद ही मार्वल ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में पीटर पार्कर की पहचान दुनिया के सामने आएगी। वहीं दूसरी तरफ ट्रेलर में डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज की भी वापसी होगी। ट्रेलर में दिखाया गया कि स्पाइडरमैन की पहचान सामने आने के बाद टॉम हॉलैंड जब डॉ स्ट्रेंज के पास उनकी स्पाइडर मैन होने की बात दुनिया भूल जाए ये मदद मांगने जाते हैं। जहां डॉ स्ट्रें पीटर की मदद भी करते हैं। लेकिन उनका वह प्लान आने वाले समय में और भी ज्यादा खतरनाक साबित होता है क्योंकि उस दौरान उन्हें ये पता लगता है कि स्पाइडर मैन होने का असली मतलब क्या होता है। टॉम हॉलैंड के पार्कर को पिछली स्पाइडर-मैन सिनेमाई फ्रेंचाइजी के विलेन भी इसमें नजर आएंगे। जिसमें अल्फ्रेड मोलिना के डॉक्टर ऑक्टोपस, जेमी फॉक्सक्स के इलेक्ट्रो और विलेम डैफो के ग्रीन गोब्लिन शामिल हैं। टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर फिल्म 'स्पाइडरमैन: नो वे कमिंग होम' में बेनेडिक्ट कंबरबैच डॉ स्ट्रेंज के रूप में नजर आने वाले हैं। जैकब बैटलन नेड लीड्स की मुख्य भूमिका में और मारिसा टोमेई आंटी मे की दमदार किरदार में दिखाई देंगे। स्पाइडरमैन सीरीज की यह तीसरी फिल्म है जिसे जॉन वाट्स ने निर्देशन किया है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। सोनी पिक्चर एंटरटेनमेंट के बैनर तले यह फिल्म बनी है। सोनी पिक्चर्स की अगले साल 2022 में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया था।

अफगानिस्तान की पॉपस्टार अर्याना सईद ने छोड़ा देश, कहा- जिंदा हूं, मगर तालिबान ने नर्क बना दिया August 23, 2021 at 01:50AM

अफगानिस्तान की सबसे पॉप्‍युलर पॉपस्टार अर्याना सईद (Aryaana Sayeed) ने अपना देश अफगानिस्तान को छोड़ दिया है। अर्याना अमेरिकी फ्लाइट की मदद से काबुल से दूसरे देश पहुंच गई हैं। तालिबान के डर की वजह से उन्‍होंने ऐसा कदम उठाया है। अर्याना ने कहा कि अफगानिस्तान में शरिया कानून से डर लगता है। काबुल पर कब्जा जमाते ही खूंखार तालिबान ने शरिया को लागू कर दिया है। अफगानिस्तान में महिलाओं की जिंदगी नर्क के समान है और वहां महिला अधिकारों का अब कोई मतलब नहीं है। आने वाले दिनों में महिलाएं काम करेंगी या नहीं, यह बड़ा सवाल है। पॉपस्‍टार ने फैंस को दिया अपडेट अर्याना ने देश छोड़ने की जानकारी फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने पर कैप्शन दिया, 'कुछ न भूलने वाली और डर से भरी रातों के बाद आखिर मैं जिंदा और स्वस्थ हूं। मैं दोहा पहुंच गई हूं और अब इस्तांबुल के लिए अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रही हूं।' खुलकर किया है तालिबान का विरोध बता दें, अर्याना सईद को महिला हितों की कट्टर समर्थक माना जाता है। वह अफगानिस्तान की सेना को भी सपॉर्ट करती हैं। कई मौके पर उन्होंने तालिबान का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने कई बार कहा है कि देशहित में तालिबान सही नहीं है।