Wednesday, February 3, 2021

जिस रिहाना को कंगना रनौत ने बताया 'मूर्ख', वह कोरोना से जंग में हैं एक मिसाल February 03, 2021 at 07:14AM

अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर किए एक ट्वीट के कारण चर्चा में आ गई हैं। जहां एक तरफ तमाम लोग उनके समर्थन में हैं तो वहीं कंगना रनौत ने उनपर जमकर निशाना साधा है। कंगना ने रिहाना को 'मूर्ख' तक कह डाला लेकिन वह गायकी के साथ-साथ अपने परोपकारी कामों के लिए भी जानी जाती हैं। खासतौर पर दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के दौरान उन्‍होंने आगे बढ़कर लोगों की मदद की। रिहाना ने 2012 में क्लारा लॉयनेल फाउंडेशन की स्थापना की थी। यह संगठन दुनियाभर में शिक्षा और दूसरे कार्यों के लिए काम कर रहा है। मार्च 2020 में रिहाना के इस फाउंडनेशन ने कोविड-19 से निबटने के लिए 50 लाख डॉलर (लगभग 36 करोड़ रुपये) दान किए थे। घरेलू हिंसा के शिकार लोगों की सहायता यही नहीं, रिहाना ने मार्च 2020 में ही कोरोना राहत के लिए 10 लाख डॉलर (लगभग सात करोड़ रुपये) डोनेट किए थे। इसके अलावा अमेरिकी पॉप सिंगर ने अप्रैल 2020 में ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी के साथ मिलकर लॉस ऐंजिलस में घरेलू हिंसा के शिकार लोगों की मदद के लिए हाथ मिलाया था। लग्‍जरी लाइफ जीने के साथ करती हैं मदद दोनों ने 42 लाख डॉलर दान किए थे जिसमें 21 लाख डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) रिहाना ने डोनेट किए थे। इस तरह लग्जरी लाइफ जीने वाली रिहाना लोगों की मदद भी करती हैं। कौन हैं रिहाना?रिहाना का जन्म 20 फरवरी 1988 को बारबाडोस के सेंट माइकेल में हुआ था। उनका असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। वह अमेरिकी रिकॉर्ड प्रड्यूसर इवान रोजन की खोज हैं जिन्होंने उन्हें डेमो टेप्स रिकॉर्ड करने के लिए अमेरिका बुलाया था। रिहाना की नेट वर्थ 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 44 अरब रुपये है।

किसान आंदोलन: समर्थन में हॉलिवुड सिलेब्‍स, ऐक्‍ट्रेस अमांडा सेर्नी बोलीं- इसे समझने के लिए भारतीय होना जरूरी नहीं February 03, 2021 at 01:51AM

भारत में चल रहा किसान आंदोलन अब अंतरराष्‍ट्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। देश में जहां कुछ लोग इसके समर्थन में हैं तो काफी ऐसे हैं जो सरकार और नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई विदेशी सिलेब्रिटीज ने इस मामले पर ट्वीट किया है जिस पर पलटवार करते हुए भारतीय लोगों और सिलेब्‍स ने जवाब दिया है। मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने मंगलवार को ट्विटर पर किसान आंदोलन का समर्थन किया। इसके बाद दुनियाभर में इस आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई। किस हॉलिवुड सितारे ने क्‍या कहा, यहां हम आपको बता रहे हैं... अमांडा ने वृद्ध महिलाओं की शेयर की तस्‍वीर भारत में जैकलीन फर्नांडिस की 'जुड़वा' के नाम से मशहूर हॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस अमांडा सेर्नी ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिऐक्‍शन दिया। उन्‍होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन वृद्ध महिलाओं की तस्वीर शेयर की। अमांडा ने कहा- देख रही है पूरी दुनिया तस्‍वीर के साथ अमांडा ने लिखा, 'पूरी दुनिया देख रही है। इस मुद्दे को समझने के लिए आपको भारतीय, पंजाबी या फिर दक्षिणी एशियाई होने की जरूरत नहीं है। आपके पास केवल मानवता की भावना होना चाहिए। बोलने के अधिकार, प्रेस के अधिकार, वर्कर्स के लिए समानता और गरिमा जैसे आम अधिकारों की हमेशा मांग करिए।' यूट्यूबर लिली सिंह ने बताया मानवता का मुद्दा वहीं, मशहूर यूट्यूबर लिली सिंह ने रिहाना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। लिली ने लिखा, 'शुक्रिया रिहाना। यह मानवता का मुद्दा है।' मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के आंदोलन पर ट्वीट किया, 'हम भारत में जारी किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं।' पॉर्न स्‍टार मिया खलीफा ने कहा- किसानों के साथ हूं दूसरी तरफ, पॉर्न स्‍टार मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन पर ट्वीट किया, 'मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर आखिर क्या चल रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया?' उन्‍होंने एक और ट्वीट में लिखा, 'पेड ऐक्टर्स, अच्छा? कास्टिंग डायरेक्टर्स... मुझे उम्मीद है कि अवॉर्ड सीजन में उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ हूं।' #FarmersProtest रिहाना ने क्‍या लिखा?रिहाना ने एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' इसके साथ उन्होंने Farmer's Protest हैशटैग दिया। इसके अलावा और भी कई इंटरनैशनल सिलेब्‍स ने किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है।