Tuesday, November 30, 2021

खुशखबरी! इंडिया में अमेरिका से पहले रिलीज होगी Spider- Man: No Way Home November 29, 2021 at 11:56PM

अभिनेता टॉम हॉलैंड () स्टारर स्पाइडरमैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home) का दुनियाभर में फैंस इंतजार कर रहे हैं।लेकिन इस इंतजार के बीच भारतीयों की खुशी दुगनी हो गई है। स्पाइडरमैन में वेनम 2 (Venom 2) की एक झलक देखने के बाद भारतीय प्रशंसक और भी अधिक उत्साहित हैं। क्रिसमस (Christmas) के तोहफे के रुप में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट में बड़े चेंजेज किए हैं और अब, ये फिल्म यूएस से एक दिन पहले यानी 16 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्विटर पर मचाया हंगामा सोनी पिक्चर्स इंडिया ने ट्विटर (Twitter) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे पास स्पाइडर-मैन और मार्वल के सभी प्रशंसकों के लिए कुछ रोमांचक खबरें हैं! अमेरिका से एक दिन पहले इंडिया में दिखेंगे हमारे सुपरहीरो! 16 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में #SpiderManNoWayHome को देखें। आपको बता दें ये फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। डॉक्टर ऑक्टोपस, सैंडमैन.. सबसे भिड़ेगा सुपरहिरो नोवे होम एवेंजर्स: एंडगेम (2019) के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे बड़ी रिलीज होगी। जैसा हमने फिल्म के ट्रेलर में देखा कि इस फिल्म में डॉक्टर ऑक्टोपस यानी अल्फ्रेड मोलिना, इलेक्ट्रो यानी जेमी फॉक्सक्स, ग्रीन गोब्लिन (विलेम डेफो), सैंडमैन (थॉमस हैडेन चर्च) और छिपकली (राइस इफांस) जैसे विलेन दिखेंगे। फिल्म में डॉक्टर स्ट्रेंज के रूप में बेनेडिक्ट कंबरबैच (Benedict Cumberbatch), नेड लीड्स के रूप में जैकब बैटलन और आंटी मे के रूप में मारिसा टोमेई भी दिखाई देंगे। Comic Book पर बेस्ड है फिल्म जॉन वाट्स द्वारा अभिनीत अ फिल्म क्रिस मैककेना और एरिक सोमरस द्वारा लिखी गई है और केविन फीगे और एमी पास्कल द्वारा निर्मित है। यह फिल्म स्टेन ली और स्टीव डिटको की मार्वल कॉमिक बुक पर आधारित है।

रेड कार्पेट पर बीवी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ठीक करते दिखे निक जोनस, वीडियो देख फैन्स हुए कायल November 29, 2021 at 11:30PM

पिछले कुछ दिनों से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रहीं प्रियंका चोपड़ा () को पति निक जोनस () को हाल ही एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान साथ में देखा गया। यहां कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बाद फैन्स उन पर खूब प्यार बरसा रहे है। प्रियंका हाल ही निक जोनस के साथ ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स 2021 में पहुंचीं। दोनों ने रेड कार्पेट पर खूब रोमांटिक पोज दिए। लेकिन इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस रेड कार्पेट पर अटक गई। निक ने जब यह देखा तो वह तुरंत ही उनकी ड्रेस ठीक करने लगे। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो देख फैन्स निक जोनस की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'जेंटलमैन' बता रहे हैं। बता दें कि इस अवॉर्ड सेरिमनी में प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह छाई हुई थीं। निक ने भी उन्हें 'स्टार ऑफ द शो' बताया। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हाल ही 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' को लेकर भी चर्चा में थीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए गए इस शो में प्रियंका, पति निक को रोस्ट करती दिखी थीं। उसी शो में प्रियंका ने इस शो में प्रियंका ने निक को रोस्ट करने के साथ-साथ उनके साथ बच्चों को लेकर एक ऐसा जोक क्रैक किया कि निक के चेहरे का रंग ही उड़ गया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जोनस ब्रदर्स की ओर इशारा करते हुए कहा, 'सिर्फ हम ही एक कपल हैं, जिसके बच्चे नहीं हैं। इसलिए मैं यह अनाउंस करने के लिए ऐक्साइटेड हूं कि मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं....'इतना सुनते ही निक की हालत खराब हो गई और तभी प्रियंका ने आगे कहा- आज रात पीने और कल तक सोने के लिए।'