Monday, March 9, 2020

फिर से एक हुए मॉडल काइली जेनर और रैपर ट्रैविस स्कॉट March 09, 2020 at 07:33AM

अमेरिकी मॉडल और रिऐलिटी टीवी स्टार और रैपर ट्रैविस स्कॉट कथित तौर पर फिर से एक हो गए हैं। दोनों ने पिछले साल (2019) में अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। एक सूत्र ने कहा कि जोड़े में एक दूसरे के लिए हमेशा से प्यार और सम्मान रहा है, लेकिन बीते साल दोनों अलग हो गए थे, क्योंकि दोनों काफी चीजों से गुजर रहे थे। रिश्ते को कैसे संभाला जाए, दोनों इस बात पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे थे। पार्टी में एक साथ देखे गए थे काइली और ट्रैविस सूत्र ने आगे कहा कि काइली जेनर ने मेकअप की दुनिया में धमाल मचा दिया और वह अरबों डॉलर कमाने में व्यस्त थी और वहीं ट्रैविस संगीत पर काम करने को लेकर टूर पर रहते थे। हालांकि अंत में वे दोनों साथ आकर खुश हैं। एक सूत्र ने बताया कि बीते महीने ऑस्कर पार्टी में दोनों को एक दूसरे के साथ देखा गया था। 2020 के शुरू में वायरल हुआ था विडियो बताते चलें कि साल 2020 के शुरुआत में काइली जेनर काफी चर्चा में रहीं, क्योंकि उनका एक विडियो वायरल हुआ था। इसमें वह नए साल की पार्टी में डांस करती नजर आईं। विडियो में वह पॉप्युलर चार्टबस्टर पंजाबी ट्रैक 'मुंडियां तो बच के रही' पर डांस कर रही थीं।