Friday, March 31, 2023

Brad Pitt LA House: ब्रैड पिट 328.92 करोड़ में बेच रहे LA वाला घर, एंजेलिना और फैमिली संग यहीं बिताए थे हसीन पल March 30, 2023 at 10:55PM

ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने इसी घर में अपने 6 बच्चों की परवरिश की थी। अब ब्रैड इस घर को 328.92 करोड़ रुपये में बेच रहे हैं। इसका खरीदार मिल गया है। ये भी वजह सामने आ गई है कि ब्रैड LA वाला घर आखिर क्यों बेच रहे हैं!

Thursday, March 30, 2023

Citadel New Trailer: सीटाडेल के नए ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया गजब, एक्शन देख बोले फैन्स- ये तो बवाल है March 30, 2023 at 05:05AM

'सीटाडेल' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें धमाकेदार एक्शन और कई धांसू सीन हैं। प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी जैसे कलाकारों से सजे इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जो 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक इंडिपेंडेंट ग्लोबल स्पाई एजेंसी की है।

Wednesday, March 29, 2023

Maisie Williams India: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की आर्या स्टार्क पहुंचीं मुंबई, मैसी बोलीं- मेरा दिमाग खराब हो रहा है! March 29, 2023 at 05:35PM

'गेम ऑफ थ्रोन्स' में आर्या स्टार्क का किरदार निभाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस मैसी विलियम्स सोशल मीडिया पर खूब सारी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं और इंडिया में अपने एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। वो इंडियन ब्रेकफास्ट में लड्डू खा रही हैं, जिसकी फोटो शेयर की है।

Tuesday, March 28, 2023

Jessica Chastain: 'द सावंट' में नजर आएंगी ऑस्कर विनिंग जेसिका चेस्टर, सच्ची घटना पर आधारित है ये वेब सीरीज March 28, 2023 at 06:54PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस और ऑस्कर विजेता जेसिका चेस्टन के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी डिटेल सामने आई है। वह जल्द ही एप्पल की द सावंट वेब सीरीज में दिखेंगी। ये सीरीज एक सच्ची कहानी से प्रेरित है जिसमें वह लीड रोल निभाने वाली हैं। देखिए जेसिका के नए प्रोजेक्ट से जुड़ी डिटेल।

Monday, March 27, 2023

Priyanka Chopra ने फिर बढ़ाया देश का गौरव, 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कमिटी का बनीं हिस्सा March 27, 2023 at 02:18AM

प्रियंका चोपड़ा जोनस की उपलब्धियों में एक और शानदार उपलब्धि शामिल हो गई है। प्रियंका चोपड़ा 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' के एक्टर्स ब्रांच के एग्जेक्यूटिव कमिटी के सदस्यों में शामिल हो गई हैं। आइए बताते हैं कि कैसे किसी सिलेब्रिटी को 'अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर' की सदस्यता मिलती है।

Saturday, March 25, 2023

मार्वल स्टार Jonathan Majors गर्लफ्रेंड से मारपीट और गला दबाने के आरोप में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला March 25, 2023 at 06:18PM

'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया' और 'क्रेड III' जैसी फिल्मों में नजर आए मार्वल स्टार जोनाथन मेजर्स को शनिवार को न्यू यॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जोनाथन को गर्लफ्रेंड संग मारपीट और गला दबाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीड़िता को सिर और गर्दन से लेकर चेहरे पर चोटें आई हैं।

Selena Gomez-Zayn Malik: डेट कर रहे हैं सेलेना गोमेज और जेन मलिक? रेस्त्रां में डिनर डेट और फिर Kiss! March 25, 2023 at 01:37AM

हॉलीवुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उनके अफेयर को लेकर चर्चा होने लगी हैं, जब उन्हें सिंगर जेन मलिक के साथ न्यूयॉर्क सिटी में स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि दोनों को Kiss करते हुए भी देखा गया है।

'उसने जीभ मेरे गले के नीचे घुसा दी और सब तमाशा देखते रहे...' खुद के साथ हुई गंदी हरकत पर एक्ट्रेस का खुलासा March 24, 2023 at 08:11PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरिल ली राल्फ ने खुलासा किया कि एक मशहूर टीवी जज ने उनका यौन शोषण किया। सेक्सुअल हैरेसमेंट पर शेरिल ली राल्फ ने बताया कि सब इस बारे में जानते थे लेकिन लोग चुप रहे ताकि बेईज्जती न हो। उस आदमी ने सबके सामने उनके साथ बदमीजी की थी।

Friday, March 24, 2023

Selena Gomez: जस्टिन बीबर की वाइफ Hailey के लिए सेलेना गोमेज ने शेयर किया पोस्ट, मिली थी जान से मारने की धमकी March 24, 2023 at 08:00AM

हैली बीबर ने सिंगर सेलेना गोमेज को बताया कि उनके फैंस उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और बहुत नफरत भरे कॉमेंट कर रहे हैं। ये जानने के बाद सेलेना ने सोशल मीडिया पर हैली के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

Thursday, March 23, 2023

Priyanka Chopra Video: निक जोनस की फीमेल फैन ने फेंका अंडर गारमेंट, प्रियंका चोपड़ा ने कर डाली 'बीवी' वाली हरकत March 23, 2023 at 05:17AM

निक जोनस के कॉन्सर्ट में एक फैन ने एक्साइटमेंट में अपना अंडर गारमेंट फेंकने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले वो कुछ करती, प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा कर डाला, जिसे देख वो फीमेल फैन भी शॉक्ड रह गई।। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्या आपने देखा?

जिस बेटी सूरी पर जान छ‍िड़कते थे Tom Cruise, उससे 10 साल से तोड़ रखा है रिश्‍ता-नाता, नई रिपोर्ट में दावा! March 23, 2023 at 12:35AM

टॉम क्रूज की पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा कि‍या गया है कि हॉलीवुड के मेगास्‍टार ने अपनी बेटी सूरी से बीते 10 साल से रिश्‍ता तोड़ रखा है। वह न तो बेटी से मिलते हैं और न ही बात करते हैं। टॉम और केटी होम्‍स की बेटी सूरी अब कॉलेज में एडमिशन ले रही है।

Wednesday, March 22, 2023

Cameron Diaz Retires: कैमरून डिएज ने एक्टिंग को कहा टाटा बाय-बाय? बोलीं- सेट पर बहुत नौटंकी होती है, ऊब गई हूं March 21, 2023 at 08:15PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस कैमरून डिएज अब एक्टिंग छोड़ने के मूड में हैं। उन्होंने परिवार को समय देने और सेट पर होने वाली नौटंकी को इसका वजह बताया। एक्ट्रेस पहले भी एक बार इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं और साल 2018 में वापसी की थी। जल्द ही वह नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

Tuesday, March 21, 2023

Paul Grant Death Reason: 'हैरी पॉटर' के 'गॉबलिन' पॉल ग्रैंट का 56 की उम्र में निधन, बेटी का रो-रोकर है बुरा हाल March 21, 2023 at 12:44AM

हॉलीवुड की मशहूर सीरीज 'हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन' में गॉबलिन बनकर दर्शकों को एंटरटेन करने वाले दिग्गज एक्टर पॉल ग्रैंट का निधन हो गया। उन्होंने 56 की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह बेहोश हो गए थे और उसके बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था।

इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं Selena Gomez, एक पोस्ट के लिए लेती हैं करोड़ों रुपये March 20, 2023 at 08:47PM

अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला बन गई हैं।30 साल की उम्र में ही सेलेना गोमेज ने इतिहास बना दिया है। सेलेना की गिनती दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों में होती है। सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए कितने रुपये लेती हैं, जानते हैं?

Monday, March 20, 2023

Priyanka Chopra Video: पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में भाभी सोफी को KISS करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल March 19, 2023 at 10:36PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वह अपने पति के कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। निक जोनस जहां स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। वहीं एक्ट्रेस बालकनी में खड़े होकर सुर में सुर मिला रही थीं। साथ ही वह डांस भी कर रही थीं। इसके अलावा उन्होंने भाभी को किस भी किया।

Saturday, March 18, 2023

Sam Neill Cancer: 'जुरासिक पार्क' स्टार सैम नील को हुआ ब्लड कैंसर, बोले- अभी ठीक हूं, ताउम्र चलेगा इलाज March 18, 2023 at 07:00PM

'जुरासिक पार्क' समेत कई फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर सैम नील ने खुलासा किया है कि उन्हें थर्ड स्टेज का ब्लड कैंसर हुआ है, जिसका ट्रीटमेंट चल रहा है। कीमोथैरेपी फेल हो चुकी है और इसलिए एक नया कीमो ड्रग लिया है, जो ताउम्र हर महीने लेना होगा। 75वर्षीय सैम नील ने इसी पर किताब भी लिखी है।

Friday, March 17, 2023

Lance Reddick Death: अमेरिकी एक्टर लांस रेडिक का 60 वर्ष की उम्र में निधन, 'द वायर' और 'जॉन विक' से हुए थे फेमस March 17, 2023 at 07:23PM

अमेरिकी एक्टर लांस रेडिक का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। ये नैचुरल डेथ मानी जा रही है। लांस 'द वायर' और 'जॉन विक' सीरीज में नजर आ चुके हैं। उनकी कुछ बड़ी फिल्में और सीरीज काफी फेमस हैं।

Lindsay Lohan: दो से तीन होने जा रहे लिंडसे लोहान और बदर शम्मा, एक्ट्रेस ने क्यूट पोस्ट के साथ दी गुडन्यूज March 17, 2023 at 12:34AM

अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस लिंडसे लोहान के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां बदर शम्मा और लिंडसे के घर नए मेहमान का आगमन होने वाला है। इसकी ऑफिशियल जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी। उन्होंने करके इस बारे में बताया और अपनी फीलिंग्स को बयां किया। देखिए एक्ट्रेस ने क्या लिखा।

Tuesday, March 14, 2023

Alanna Panday की मेहंदी में छा गया अमेरिकी रैपर का लिप किस, सरेआम GF को चूमा तो लोग बोले- ये भारत है भाई March 14, 2023 at 05:27PM

अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। शादी से पहले उनकी मेहंदी में उनके कई दोस्त आए, जिनमें अमेरिकी रैपर टायला यावेह और उनकी गर्लफ्रेंड भी थे। दोनों का लिप किस देख सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। लोगों ने कमेंट में मजे लिए हैं।

Monday, March 13, 2023

Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस ने कार के साथ खेली ऐसी होली, घूम-घूमकर चढ़़ाया रॉल्स रॉयस पर रंग March 13, 2023 at 04:20PM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की होली पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज़ तो हम पहले ही देख चुके हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया वो जरा अलग है। इस वीडियो में निक जोनस अपनी रॉल्स रॉयस कार के साथ होली खेलते दिख रहे हैं और अपने ही ऊपर लगे रंगों से कार को भी रंग लगा रहे हैं।

Deepika Padukone Video: आंखों में आंसू और होठों पर गर्व भरी मुस्कान, ऑस्कर से दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल March 12, 2023 at 10:46PM

दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड मिल रहा था, तब दीपिका भी ताली बजा रही थीं, लेकिन उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी थे, क्योंकि उन्हें भी हर भारतीय की तरह गर्व महसूस हो रहा होगा।

Sunday, March 12, 2023

जानें क्या खास है Everything Everywhere All At Once में जो जीते 7 ऑस्‍कर अवॉर्ड, 'स्‍लमडॉग मिलेनियर' की आई याद March 12, 2023 at 08:00PM

'ऑस्कर 2023' में 'Everything Everywhere All at Once' ने सबसे अधिक तहलका मचाया है। फिल्म ने साल 2009 की 'स्लमडॉग मिलियेनियर' की यादें ताजा कर दी हैं, जब फिल्म ने पूरे 8 अवॉर्ड झटक लिए थे। हॉलीवुड फिल्म 'Everything Everywhere' ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में पूरी 7 अवॉर्डस जीत लिए हैं।

Oscars 2023 Winners: यहां पढ़िए ऑस्कर जीतने वाले विनर्स की पूरी लिस्ट, जानिए इस साल किसने-किसने मारी बाजी March 12, 2023 at 05:00PM

हॉलीवुड का सबसे बड़ा और फेमस अवॉर्ड ऑस्कर। इस साल ऑस्कर पर भारतीयों की निगाहें भी टिकी हुई हैं। सुबह-सुबह गुड न्यूज भी आ गई है। बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट मूवी कैटेगरी में इंडियन मूवी 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बाजी मार ली है। इस रिपोर्ट में पढ़िए ऑस्कर जीतने वाले विनर्स की पूरी लिस्ट।

Oscars 2023 LIVE Updates: ऑस्कर्स 2023 में भारत को मिला पहला झटका, जानिए किस-किसको मिला अकेडमी अवॉर्ड March 12, 2023 at 02:13PM

Saturday, March 11, 2023

Costa Titch Death: रैपर कोस्टा टिच की स्टेज पर गाते-गाते अचानक ही हुई मौत, आखिरी वीडियो देख फैन्स को लगा झटका March 11, 2023 at 06:21PM

रैपर कोस्टा टिच की अचानक ही परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर मौत हो गई। कोस्टा टिच गाते-गाते गिर पड़े। उनके परफॉर्मेंस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख फैन्स को झटका लगा है। कोस्टा टिच की परफॉर्मेंस देखने काफी भीड़ जमा थी और रैपर उनके लिए गाने गा रहे थे।

Friday, March 10, 2023

Priyanka Chopra-Ram Charan: प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर में राम चरण-उपासना, ऑस्कर से पहले मचा धमाल March 10, 2023 at 09:22PM

12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वां ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित होगा। इंडिया के समय के अनुसार आप इसे 13 मार्च की सुबह देख पाएंगे। आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अलावा ऑस्कर की ऑफिशियल वेब साइट पर लाइव देख सकते हैं। आइये आपको दिखाते हैं प्रियंका की पार्टी की फोटोज।

Thursday, March 9, 2023

Deepika Padukone Oscars 2023: ऑस्‍कर के लिए LA रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब-कैसे देखें एकेडमी अवॉर्ड्स March 09, 2023 at 07:51PM

बॉलीवुड की जान दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका रवाना हो गयी है। रणवीर सिंह खुद वाइफ को मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने आए। दीपिका का इस दौरान बॉसी लुक देखने को मिलेगा। आइए बताते हैं ऑस्कर 2023 कब और कैसे देखें। भारत में कैसे ऑस्कर देखा जा सकता है। जानिए सब-

Priyanka Chopra Holi: भीगी-भागी सी प्रियंका के पीछे गुब्बारा लेकर दौड़े निक जोनस, प्रीति जिंटा ने भी उड़ाया रंग March 08, 2023 at 10:12PM

होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलस वाले घर पर पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी पहुंची। वह पति जीन गुडइनफ के साथ प्रियंका के घर हुई होली पार्टी में पहुंची। जमकर इन्होंने खाना खाया और रंग उड़ाया। देखिए होली पार्टी की ये तस्वीरें-

Tuesday, March 7, 2023

Rebel Wilson Disneyland: रिबेल विल्सन ने किया था डिज्नीलैंड के नियमों का उल्लंघन, बाथरूम फोटो से जुड़ा है मसला March 06, 2023 at 10:17PM

हॉलीवुड की जानी-मानी कॉमेडियन रिबेल विल्सन ने खुलासा किया है कि उन्हें एक बार डिज्नीलैंड में एंट्री से रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि वह बाथरूम में फोटो क्लिक करने की वजह से मुसीबत में फंस गई थीं। बता दें कुछ दिन पहले रिबेल विल्सन ने पार्टनर को प्रोज किया था।

Monday, March 6, 2023

ऑस्कर में थप्पड़ कांड के एक साल बाद विल स्मिथ पर भड़के Chris Rock, बोले- दर्द होता है, विक्टिम नहीं हूं March 06, 2023 at 01:34AM

ऑस्कर 2022 की वो घटना कोई नहीं भूल सकता जब क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी पर कमेंट कर दिया था। विल स्मिथ ने गुस्से में आकर थप्पड़ जड़ दिया था। इस पर अब क्रिस रॉक ने रिएक्ट किया है और विल स्मिथ पर भड़ास निकाली है। क्रिस रॉक ने क्या कुछ कहा है, पढ़िए:

Sunday, March 5, 2023

एलियंस मौजूद हैं- ऑस्कर विनर Steven Spielberg का दावा, अमेरिका पर लगाया जानकारी छुपाने का आरोप March 05, 2023 at 12:49AM

ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने दावा किया है कि ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका पर एलियंस और यूएफओ के बारे में जानकारी छुपाने का आरोप भी लगाया है। स्पीलबर्ग ने दावा किया कि अमेरिका के पास 70 साल पुराने कई रिकॉर्ड हैं जो एलियंस के साथ असल में हुए एनकाउंटर के हैं।

Saturday, March 4, 2023

Tom Sizemore Death: 'सेविंग प्राइवेट रायन' फेम हॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर टॉम सिजमोर का 61 की उम्र में निधन March 03, 2023 at 09:50PM

हॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर टॉम स‍िजमोर का निधन हो गया है। 61 साल की उम्र में उन्‍होंने कैलिफोर्निया के अस्‍पताल में आख‍िरी सांसें ली हैं। टॉम 'सेव‍िंग प्राइवेट रायन' और 'ब्‍लैक हॉक डाउन' जैसी फिल्‍मों से खासे लोकप्रिय थे। वह 18 फरवरी से ही गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती थे।

Thursday, March 2, 2023

Deepika Padukone Oscars: ऑस्कर्स में हिस्सा लेंगी दीपिका पादुकोण, ड्वेन जॉनसन संग संभालेंगी यह बड़ी जिम्मेदारी March 02, 2023 at 03:43PM

यह पल देश के लिए वाकई गर्व के पल हैं। जहां एक तरफ राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ऑस्कर्स 2023 में 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्म करेंगी, वहीं दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगी। वहीं भारत की 'छेल्लो शो', 'नाटू नाटू' सॉन्ग समेत दो डॉक्युमेंट्री ऑस्कर की रेस में शामिल हैं।

Selena Gomez Regret: सेलेना गोमेज को इस बात का है अफसोस, बोलीं- मुझे अपने फैसले पर शर्म आती है, पछतावा होता है March 01, 2023 at 11:29PM

जानी मानी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज को भला दुनिया में कौन नहीं जानता। उनकी दमदार एक्टिंग के भी लोग कायल हैं। मगर हालिया एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक बात का अफसोस है। उन्हें कई लोगों ने समझाया मगर वह समझी नहीं। आज उन्हें अपने किए पर पछतावा होता है।