Thursday, March 5, 2020

Katy Perry music video: प्रेगनेंट हैं सिंगर केटी पैरी, बेबी बंप के साथ गाने में दिखीं March 04, 2020 at 11:09PM

मशहूर सिंगर ने गानों का नया विडियो रिलीज किया है। इसमें खास बात यह है कि इस विडियो के जरिए खुद के प्रेगनेंट होने की जानकारी भी उन्होंने इस गाने के जरिए सार्वजनिक रूप से दे दी है। इस विडियो में वह बेबी बंप के साथ भी दिखाई दे रही हैं। इस विडियो में केटी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनका यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'नेवर वॉर्न व्हाइट' गाने में वह सफेद ड्रेस में ही दिख भी रही हैं। इसके अलावा वह कई अलग-अलग रूप में भी दिख रही हैं। फूलों से बनी ड्रेस से गाने की शुरुआत होती है। इसके बाद वह सफेद ड्रेस में सामने आती हैं। फैंस दे रहे हैं बधाई गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर खुद केटी ने इसके बारे में जिक्र किया है। गाने के जरिए उन्होंने प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी है। इसे लेकर फैंस ने उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। बेबी बंप के साथ पैरी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। चेहरे पर चमक है गाने का अंदाज हो या फिर उनके चेहरे की चमक यह बता रही है कि वह मां बनने वाली हैं। मां से बढ़कर सुखद अहसास और क्या हो सकता है। यह उनके चेहरे पर भी झलकता है और गाने में भी। इस गाने को सुनकर लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इमोशनल भी दिखे। सभी ने केटी को प्यार दिया है।

कायली जेनर को अंगूठे के कारण किया गया ट्रोल, उन्होंने पैर की उंगलियों का कर दिया नामकरण March 04, 2020 at 10:08PM

अमेरिकन रिऐलिटी शो सिलेब एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार अपने बोल्ड लुक नहीं बल्कि ट्रोल्स को जवाब देने के चलते। दरअसल रीसेंटली उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वह बिकीनी पहने हुए थीं और काफी सेक्सी नजर आ रही थीं। हालांकि लोगों का ध्यान उनकी ब्यूटी पर कम उनके पैरों पर ज्यादा गया। छोटी उंगली पर किया ट्रोल कायली के साथ उनके बहन केंडल भी थीं और दोनों नंगे पैर थीं। उनकी बीच की उंगली कुछ छोटी नजर आ रही थी इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। कायली को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इसका जवाब दिया। स्कूल के दिनों टूटी थी उंगली कायली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया जिसमें बताया कि उनकी बीच की उंगली स्कूल के दिनों में टूट गई थी जिसके लिए कुछ किया नहीं जा सकता। इसके बाद स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें अपने पैर की उंगलियों को लेकर मजाक किया है। उन्होंने लिखा है कि उनके पैर की उंगलियां काफी फेमस है। शायद अब उन्हें इनका नाम रख देना चाहिए।