Sunday, April 30, 2023

Alan Rickman Google Doodle: गूगल डूडल ने हैरी पॉटर फेम एलन रिकमैन को किया याद, फिल्मों के सबसे खतरनाक विलन April 30, 2023 at 12:07AM

हॉलीवुड एक्टर एलन रिकमैन के लिए गूगल ने आज एकर खास डूडल तैयार किया है। गूगल ने Alan Rickman को ब्रॉडवे के 'लेस लिआइसन्स डेंजरस' में उनके बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए याद किया है और 36 साल पूरे होने पर इस शानदार डूडल के जरिए उन्हें याद किया है, जो कई तरह के कला के धनी थे।

Saturday, April 29, 2023

AI तस्‍वीरों से धोखा! BTS सिंगर की तरह दिखने के लिए 12 प्‍लास्‍ट‍िक सर्जरी से नहीं हुई एक्‍टर की मौत: रिपोर्ट April 29, 2023 at 01:26AM

BTS गायक जिमिन की तरह दिखने के लिए 12 कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद कनाडाई एक्‍टर की मौत की खबर अब फर्जी निकल रही है। नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कनाडाई एक्‍टर सेंट वॉन कलुची की दक्ष‍िण कोरिया में सर्जरी के कॉम्‍प्‍ल‍िकेशंस के कारण हुई मौत की बात, AI फोटोज के जरिए धोखाधड़ी है।

Wednesday, April 26, 2023

Daniel Radcliffe के घर गूंजी किलकारी, बच्‍चे के साथ दिखे एक्‍टर तो फैंस बोले- हमारा Harry Potter बूढ़ा हो गया! April 26, 2023 at 12:28AM

'हैरी पॉटर' फेम एक्‍टर डेनियल रैडक्‍ल‍िफ पिता बन गए हैं। उनकी पार्टनर एरिन डार्के ने बच्‍चे को जन्‍म दिया है। हालांकि, कपल ने अभी तक यह नहीं बातया है कि उन्‍हें बेटा हुआ है या बेटी। सोशल मीडिया पर डेनियल और एरिन की बच्‍चे के साथ तस्‍वीरें भी सामने आ गई हैं।

Avengers के Joe Russo बोले- अब राइटर-इंजीनियर का काम करेंगे AI, इसी से बनेंगी फिल्‍में, लिखी जाएंगी कहान‍ियां April 25, 2023 at 09:40PM

रूसो ब्रदर्स ने 'एवेंजर्स' फ्रेंचाइजी की फिल्‍मों से खूब नाम कमाया है। मौजूदा वक्‍त में AI की बढ़ती धमक के बीच जो रूसो ने कहा है कि जल्‍द ही आर्टिफिश‍ियल इंटेलिजेंस का इस्‍तेमाल फिल्‍मों में भी बढ़ जाएगा। वह कहते हैं कि अगले दो साल में हम वो फिल्‍में देखेंगे जो AI ने बनाई है।

Tuesday, April 25, 2023

Desiigner: विमान में रैपर डेसिग्नर ने सरेआम उतारी पैंट और करने लगे गंदी हरकत, शर्मिंदगी के कारण दी अजीब सफाई April 24, 2023 at 11:30PM

हॉलीवुड रैपर डेसिग्नर पर कुछ बहुत भद्दे आरोप लगे हैं, जिन्हें सुनकर आपको भी शर्म आ जाएगी। डेसिग्नर को फ्लाइट में सबके सामने मास्टरबेट करते हुए पकड़ा गया और अब उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि एक हफ्ते तक सेक्स न करने की वजह से ऐसा हुआ।

Sunday, April 23, 2023

Priyanka Chopra ने किया खुलासा, नहीं दिया था सिटाडेल के लिए ऑडिशन, बोलीं- हॉलीवुड ने मुझे साइडलाइन नहीं किया April 23, 2023 at 12:06AM

सिटाडेल प्रोजेक्ट को लेकर प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्होंने इस सीरीज के लिए ऑडिशन ही नहीं दिया था। साथ ही हॉलीवुड को लेकर ये भी कहा कि वह कभी यहां साइडलाइन नहीं किया क्योंकि वह एक अच्छी एक्टर हैं।

Saturday, April 22, 2023

Bryan- Allison: सालों बाद साथ नजर आएंगे एलिसन जेनी और ब्रायन क्रान्स्टोन, जॉन एस बेयर्ड ने किया फिल्म का ऐलान April 22, 2023 at 12:11AM

हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी एलिसन जेनी और ब्रायन क्रान्स्टोन सालों से साथ नहीं दिखे हैं। फैंस बेकरारी से दोनों को फिल्म में देखने का इतंजार कर रहे थे। ऐसे में अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो गया है। जल्द ही दोनों जॉन एस. बेयर्ड की फिल्म में नजर आएंगे। जी हां, फिल्म का ऐलान भी हो गया। चलिए डिटेल बताते हैं।

Thursday, April 20, 2023

Priyanka-Nick Video: रोम की सड़कों पर रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, लिप-लॉक वीडियो वायरल, फैंस बोले- आइडल रिलेशनशिप April 20, 2023 at 06:38PM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रोम की सैर पर निकल चुके हैं। निक ने बीवी प्रियंका संग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उन्हें लिप किस करते दिख रहे हैं। दोनों सड़कों पर बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। उनकी बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

Wednesday, April 19, 2023

K-Pop सिंगर Moonbin की मौत, घर में मिली 25 साल के ASTRO बैंड स्‍टार की लाश, पुलिस को शक सुसाइड का है मामला April 19, 2023 at 06:51PM

के-पॉप बैंड एस्‍ट्रो के स्‍टार सिंगर मूनबिन की मौत की खबर ने इंडस्‍ट्री को गहरा झटका दिया है। 25 साल के स‍िंगर की लाश उनके घर से बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने फैंस से अपील की है कि वह मौत के कारणों पर अटकलें न लगाएं।

Tuesday, April 18, 2023

'मेरी लाइफ में कुछ मर्द हैं, जो मेरी सक्सेस से इनसिक्योर हैं...' Priyanka Chopra ने किया चौंका देने वाला खुलासा! April 18, 2023 at 06:29PM

प्रियंका चोपड़ा ने अब एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे मर्द हैं, जो उनकी सक्सेस से इनसिक्योर हैं। इससे पहले प्रियंका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर पोल खोली थी और बताया था कि उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था।

Ana de Armas: स्पैनिश एक्ट्रेस आना दे अर्मास का इंग्लिश में था हाथ तंग, भाषा की वजह से करियर में आई खूब दिक्कत April 18, 2023 at 06:45AM

आना दे अर्मास एक स्पैनिश एक्ट्रेस हैं। हाल में ही उन्होंने होस्टिंग में डेब्यू किया। सैटरडे नाइट लाइव शो में अपने दिल की तमाम बातें उन्होंने की। उन्होंने दिल खोल कहा कि एक समय था जब इंग्लिश न आने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Sunday, April 16, 2023

Priyanka-Sophie: विदेश में छाई देवरानी-जेठानी की जोड़ी, प्रियंका चोपड़ा-सोफी टर्नर की खूबसूरती के दीवाने हुए लोग April 16, 2023 at 06:57PM

हॉलीवुड की दो बेहद खूबसूरत स्टार्स प्रियंका चोपड़ा और उनकी जेठानी सोफी टर्नर को साथ में देखा गया। जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में इस देवरानी-जेठानी की जोड़ी को देखकर लोगों ने इनकी खूब तारीफ की। सोफी और प्रियंका काफी स्टनिंग लग रही हैं।

Saturday, April 15, 2023

Nick Jonas-Malti: बेटी को एक हाथ में टांगे प्रैक्टिस करते रहे निक जोनस, मालती की क्यूटनेस पर दुनिया हुई दीवानी April 15, 2023 at 06:09PM

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के बेहद करीब हैं। दोनों के साथ उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। हाल ही में निक ने बेटी के पहले साउंडचेक की फोटो शेयर की, जिसमें बाप-बेटी की जोड़ी देखने लायक लग रही है।

Kelly Li Mi Baby Girl: 'ब्लिंग एम्पायर' की एक्ट्रेस केली और बॉयफ्रेंड बने पेरेंट्स, घर आई नन्ही परी April 14, 2023 at 06:13PM

'ब्लिंग एम्पायर' की एक्ट्रेस केली ली एमआई मां बन गई हैं। बॉयफ्रेंड विलियम और केली के घर खुशियां का माहौल है। दोनों के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। बेटी एकदम केली की तरह क्यूट और प्यारी हैं। फैंस फिलहाल केली को खूब प्यार और बधाई दे रहे हैं।

Friday, April 14, 2023

Angelina Jolie: जब किसिंग सीन के बीच एंजेलिना जोली ने जेसन बटलर को मारा थप्पड़, इस हरकत पर भड़क गई थीं एक्ट्रेस April 13, 2023 at 11:29PM

एंजेलिना जोली ने एक बार फिल्म 'चेंजलिंग' के सेट पर को-स्टार जेसन बटलर हार्नर को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसकी वजह थी किसिंग सीन के दौरान जेसन द्वारा किया गया इम्प्रोवाइजेशन। एंजेलिना जोली को इस बारे में कुछ पता नहीं था। वह भड़क गईं और जेसन को थप्पड़ मार दिया।

Thursday, April 13, 2023

Deadpool फेम Ryan Reynolds ने शहर से दूर छोटे से गांव में खरीदा नया घर, कीमत है 1.5 म‍िल‍ियन पाउंड April 12, 2023 at 11:09PM

हॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर और 'डेडपूल' फेम रायन रेनॉल्‍ड्स अपने नए घर के कारण चर्चा में हैं। एक्‍टर ने अमेरिका के म‍िनेसोटा राज्‍य में वेल्‍स गांव में यह नया घर खरीदा है, ज‍िसकी कीमत 1.5 म‍िल‍ियन पाउंड है। एक्‍टर अभी पत्‍नी ब्‍लेक लाइवली के साथ न्‍यूयॉर्क में 4.3 म‍िल‍ियन पाउंड के आलीशान घर में रहते हैं।

Wednesday, April 12, 2023

The Marvels का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, कैप्टन मार्वल और रैबों संग दुश्मनों से भिड़ेगी 'मिस मार्वल' April 11, 2023 at 10:02PM

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म 'द मार्वल्स' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार फिल्म में कैप्टन मार्वल और मिस मार्वल का आमना-सामना होगा और दोनों मिलकर दुश्मनों से लड़ती नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर मोहन कपूर भी 'द मार्वल्स' का हिस्सा हैं। वह फिल्म में मिस मार्वल के पिता बने हैं।

Monday, April 10, 2023

Hilary Swank Twins: एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक ने 48 की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, बोलीं- आसान नहीं था April 10, 2023 at 07:03PM

ऑस्कर विनिंग अमेरिकन एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक की खुशी का ठिकाना नहीं है। हाल ही उन्होंने 48 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। हिलेरी ने एक बेटे और एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने दोनों बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा है। पढ़िए:

Sunday, April 9, 2023

Taylor Swift Breakup: 6 साल बाद अलग हुए पावर कपल टेलर स्विफ्ट-जो एल्विन, ब्रेकअप की खबरों से टूटकर बिखरे फैंस April 09, 2023 at 07:55PM

हॉलीवुड में पावर कपल के नाम से जाने जानेवाले टेलर स्विफ्ट और जो एल्विन अब रिश्ते में रहने के 6 साल बाद अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों ने इसे ऑफिशियल तौर पर अनाउंस नहीं किया है लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया है। टेलर फिलहाल सीक्रेट शूट पर हैं।

Friday, April 7, 2023

Emily Ratajkowski ने एक्टिंग को क्यों कहा अलविदा? अब 4 साल बाद बोलीं- सिर्फ बॉडी पार्ट के बारे में बात होती थी April 07, 2023 at 06:46PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस एमिली रतकोवस्की ने जब 4 साल पहले एक्टिंग को अलविदा कहा तो सब हक्का बक्का रह गए। अचानक उन्होंने हॉलीवुड को टाटा बाय-बाय कह दिया और एक पल में ही उनके फैंस का दिल टूट के चूर चूर हो गया। अब सालों बाद एमिली रतकोवस्की ने एक्टिंग छोड़ने का कारण बताया है।

Wednesday, April 5, 2023

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा धमाका, नई हॉलीवुड मूवी का किया ऐलान, जॉन और इद्रिस संग होगा खूब एक्शन April 05, 2023 at 06:52PM

प्रियंका चोपड़ा ने एक और हॉलीवुड मूवी साइन की है। वो 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। उनके साथ जॉन सीना और इद्रिस एल्बा भी होंगे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज दी और कैप्शन में लिखा- अगले पर। उनके पोस्ट पर कुछ फैंस ने कॉमेंट किया है कि बॉलीवुड ने साइडलाइन कर दिया, लेकिन हॉलीवुड में निखर रही हैं।

Shakira: पति जेरार्ड पिक से अलग होकर बार्सिलोना छोड़ रहीं शकीरा, पॉप स्टार की रोती हुईं तस्वीरें देख पिघले फैंस April 05, 2023 at 01:19AM

अपने एक्स हसबैंड जेरार्ड पिक से अलग होने के बाद शकीरा ने उस जगह को छोड़ने का फैसला किया जहां उन्होंने साथ पल बिताए थे। शकीरा अब बार्सिलोना छोड़कर मियामी जा रही हैं और उनकी रोती हुईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Reese Witherspoon: एक्ट्रेस रीज विदरस्पून ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 12 साल बाद पति जिम टोथ से होंगी अलग April 04, 2023 at 08:14PM

शादी के 12 साल बाद रीज विदरस्पून ने तलाक का ऐलान किया है। इंग्लिश एक्ट्रेस के फैंस को ये सुन बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। एक्ट्रेस पति पति जिम टोथ से ऑफिशियली अलग हो रही हैं। दोनों का फैसला लिया है कि बेटे की परवरिश वह मिलकर करते रहेंगे।

Tuesday, April 4, 2023

'वुल्‍वरीन' फेम Hugh Jackman को फिर से हुआ Skin Cancer, एक्टर ने धूप में अध‍िक समय बिताने वालों को दी सलाह April 04, 2023 at 12:34AM

हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन ने हाल ही में अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ एक चौंकानेवाला खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि उन्हें फिर से स्किन कैंसर हो गया है। बता दें कि इससे पहले भी ह्यूग को ये कैंसर हो चुका है जिससे वो उभर चुके हैं। इसके बारे में उन्होंने जानकारी भी शेयर की है।

Sunday, April 2, 2023

Varun Dhawan-Gigi Hadid: वरुण धवन के सपोर्ट में उतरीं गिगी हदीद, बेहूदगी कर रहे यूजर्स को दिया करारा जवाब April 02, 2023 at 04:11AM

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के समारोह के दूसरे दिन वरुण धवन ने गिगी हदीद को परफॉर्मेंस के दौरान गोद में उठा लिया और किस कर लिया। यूजर्स ने इसी बात पर वरुण धवन की क्लास लगा दी। लाख सफाई देने के बाद भी यूजर्स वरुण के पीछे पड़े हैं, जिसके बाद अब गिगी हदीद ने रिएक्ट किया है।

Gigi-Varun: गिगी हदीद को गोद में उठाकर Kiss करने पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दे दी हाजमे की गोली April 01, 2023 at 10:30PM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल में ही अमेरिकी फैशन मॉडल गिगी हदीद के साथ धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। मगर ये डांस ट्रोलर्स को हजम नहीं हुआ और उन्होंने एक्टर को लेकर ओछी बातें करना शुरू कर दी। वरुण धवन ने अब ट्रोलिंग पर और गिगी हदीद को किस करने के मामले में चुप्पी तोड़ी है।

Saturday, April 1, 2023

NMACC: साड़ी में जेंडाया और गिगी हदीद को देख फिदा हुए फैंस, टॉम हॉलैंड से लेकर पेनेलोप क्रूज की एंट्री भी खास April 01, 2023 at 05:50AM

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन का कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। 'स्पाइडर मैन' की सुपरहिट जोड़ी टॉम हॉलैंड, जेंडाया और गिगी हदीद जैसे तमाम हॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। देखिए इस शाम की खूबसूरत तस्वीरें।

Ashton And Mila: एश्टन कचर और मिला कुनिस बच्चों के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई प्रॉपर्टी, इतने करोड़ का मालिक है कपल March 31, 2023 at 11:13PM

हॉलीवुड एक्टर एश्टन कचर और उनकी पत्नी मिला कुनिस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। दोनों ने अपने बच्चों के लिए कोई भी प्रॉपर्टी नहीं छोड़ने का फैसला किया है। इस बात से यूजर्स काफी नाराज हैं और शाहिद को खूब ट्रोल कर रहे हैं।