Friday, March 20, 2020

कोरोना के डर से माइली साइरस ने 5 दिन से नहीं बदले कपड़े, वॉशिंग मशीन में भी बैठी थीं March 20, 2020 at 07:24PM

के कारण पूरी दुनिया में डर का माहौल है। धीरे-धीरे लोग खुद को घर में समेटते जा रहे हैं। सरकारें भी उनसे यही अपील कर रही हैं। इस बीच सिलेब्रिटीज भी खुद को अकेला करते हुए अपने फैंस को जागरूक होने की लगातार सलाह दे रहे हैं। इन हस्तियों में पॉप स्‍टार भी शामिल हैं जो कि कुछ ज्‍यादा ही अलर्ट हो गई हैं। इतना कि घर में खुद को कैद तो उन्होंने किया ही है कि पांच दिन से कपड़ा तक नहीं बदला है। खुद साइरस ने इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस विडियो में उन्होंने इसकी जानकारी भी दी है। इंस्टा पर शेयर अपने विडियो में साइसर अपने कपड़ों की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, 'मैं पांच दिन से इसी में हूं और फिलहाल इसे बदलने की मेरी कोई योजना नहीं है।' फैंस कर रहे उनकी तारीफ साइरस के इस विडियो पर उनके फैंस की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने उनके धैर्य की तारीफ की है। तो कई लोगों ने कहा है कि बैठे-बैठे वे उनके लिए कुछ नए म्यूजिक बना दें। कुछ लोगों ने उनकी टोपी की तारीफ की है। एक और विडियो हुआ था वायरल बता दें कि कुछ दिन पहले भी माइली का एक विडियो सामने आया था। इस विडियो में वह वॉशिंग मशीन के अंदर बैठी दिखी थीं ताकि कोरोना के चपेट में ना आ जाएं। इस विडियो की शुरुआत कैमरे के साथ होती है जिसमें मशीन नजर आती है और उसके अंदर माइली वाइट ब्‍लैंकेट (कंबल) के साथ डरी हुई बैठी हैं।

हॉलिवुड ऐक्टर Daniel Dae Kim भी कोरोना पॉजिटिव March 19, 2020 at 11:57PM

हॉलिवुड और बॉलिवुड सिलेब्स के लगातार पॉजिटिव निकलने की खबरें चौंकाने वाली हैं। टॉम हैंक्स, एड्रिस एल्बा, Olga Kurylenko, Kristofer Hivju, Rachel Matthews, Charlotte Lawrence और इंदिरा वर्मा के बाद अब के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। सोशल मीडिया पर शेयर किया विडियो डेनियल ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है और लोगों से खुद को आइसोलेट करने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा है, 'मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं COVID-19 के लिए पॉजिटिव निकला हूं। यह बीमारी कोरोना वायरस से हुई है।' नेटिव टाउन में हैं डेनियल डेनियल इस वक्त अपने नेटिव टाउन हवाई में हैं, इससे पहले शूटिंग के सिलसिले में न्यू यॉर्क गए थे। उन्होंने विडियो में कहा है कि ऐसा लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे लेकिन अपनी जर्नी शेयर करना चाहते थे।