Friday, January 7, 2022

23 साल छोटी गर्लफ्रेंड Camila Morrone संग समंदर में डुबकी लगाते नजर आए Leonardo DiCaprio January 07, 2022 at 08:10PM

() जहां इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ओटीटी फिल्‍म 'डॉन्‍ट लुक अप' () की सक्‍सेस एंजॉय कर रहे हैं, वहीं इस जश्‍न को और भी जानदार बनाया है गर्लफ्रेंड और अमेरिकी मॉडल-ऐक्‍ट्रेस () ने। लियोनार्डो और कैमिला इन दिनों छुट्ट‍ियां मना रहे हैं। दोनों की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो समंदर में रोमांटिक अंदाज में गोते लगा रहे हैं। खास बात यह है दोनों ने कभी अपने रिश्‍ते पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन ये तस्‍वीरें अपने-आप में सबकुछ कह जाते हैं। सेंट बार्ट्स में वेकेशन एंजॉय कर रहा कपललियोनार्डो और कैम‍िला इन दिनों सेंट बार्ट्स में हैं। पपाराजी ने उनकी कुछ तस्‍वीरें खींची हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। कैमिला इन तस्‍वीरों में ब्‍लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। दोनों समंदर में डुबकी लगा रहे हैं और एक-दूसरे को प्‍यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं। 2017 से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेटदिलचस्‍प है कि लियोनार्डो या कैमिला ने अभी तक पब्‍लिकली यह घोषणा नहीं की है कि दोनों रिलेशन में हैं। लेकिन ये तस्‍वीरें गवाही दे रहे हैं। समझा जा रहा है कि 2017 के दिसंबर महीने से यह जोड़ी प्‍यार में हैं। फरवरी 2020 में ऑस्‍कर इवेंट में भी दोनों को साथ में देखा गया था। लियोनार्डो वहां कैमिला को डेट पर लेकर आए थे। इससे पहले लियोनार्डो 2005 में गिजेल गिजेल बुंडचेन के साथ इसी तरह इवेंट में पहुंचे थे। उम्र के फासले पर कैमिला ने तोड़ी थी चुप्‍पीलियोनार्डो और कैमिला की उम्र में 23 साल का अंतर है। दिसंबर 2019 में एक इंटरव्‍यू के दौरान मॉडल और ऐक्‍ट्रेस कैमिला ने कहा था, 'हॉलिवुड में ऐसे कई रिलेशनश‍िप्‍स रहे हैं और दुनियाभर में भी ऐसे कई कपल्‍स हैं, जिनके बीच उम्र का बहुत फासला रहा है। मुझे लगता है कि प्‍यार उम्र देखकर नहीं की जाती। कोई किसी को भी डेट कर सकता है।'

Sidney Poitier Death: ऑस्कर जीतने वाले पहले ब्लैक ऐक्टर सिडनी पॉटिए का निधन January 07, 2022 at 07:34PM

फिल्मों में बेस्ट ऐक्टर का जीतने वाले पहले ब्लैक ऐक्टर () का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी शुक्रवार को बहेमियन फॉरन मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने दी है। सिडनी की पहचान केवल एक अच्छे ऐक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि अमेरिका में ब्लैक लोगों के लिए चले सिविल राइट मूवमेंट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले ऐक्टिविस्ट के रूप में भी थी। सिडनी पॉटिए ने साल 1967 में एक साल में ही तीन फिल्में करके धमाल मचा दिया था। यह एक ऐसा समय था जब अमेरिका में वाइट कम्यूनिटी के लोगों और ब्लैक कम्यूनिटी के लोगों के बीच काफी टकराव चल रहा था। सिडनी को Lilies of the Field फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था और यह अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले ब्लैक ऐक्टर थे। फिल्म 'Guess Who’s Coming to Dinner' में उन्होंने एक ऐसे ब्लैक आदमी का किरदार निभाया था जिसकी मंगेतर एक वाइट लड़की होती है। फिल्म The Heat of the Night में उन्होंने एक ऐसे ब्लैक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी जिसे रंगभेद का सामना करना पड़ता है। इस साल फिल्म To Sir, With Love में उन्होंने लंदन के एक टीचर की भूमिका भी निभाई थी। सिडनी पॉटिए का जन्म 20 फरवरी 1927 को मियामी में हुआ था। उनका पालन-पोषण बहामास के एक टमाटर के फार्म में हुआ था। उन्होंने केवल एक साल तक स्कूल में पढ़ाई की थी। गरीबी से जूझते हुए और ब्लैक होते हुए भी उन्होंने एक बड़े ऐक्टर तक का सफर तय किया था। साल 2009 में सिडनी पॉटिए को तत्कालीन राष्ट्रपति ने अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडैंशल मेडल ऑफ फ्रीडम से नवाजा था।

काइली जेनर ने दिखाया अपना बेबी बंप, पैंट का बटन खोलकर शेयर कीं तस्वीरें January 07, 2022 at 07:32AM

अमेरिका की मशहूर मॉडल (Kylie Jenner) के घर में एक बार किलकारी गूजने वाली है। दरअसल, वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें () सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। काइली जेनर की इन तस्वीरों पर तमाम सिलेब्स रिऐक्शन दे रहे हैं। 24 साल की काइली जेनर की इंस्टाग्राम पोस्ट 24 साल की काइली जेनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही है और उन्होंने अपने पैंट के बटन को खोल रखा है। काइली जेनर इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, ‘मैं एक महिला हूं।’ दूसरे बच्चे को जन्म देंगी काइली जेनर काइली जेनर अपने 30 साल के पार्टनर और रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। सितंबर में काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट ने खुलासा किया कि उनकी तीन साल की बेटी स्टॉर्मी का एक भाई आने वाला है। सोशल मीडिया पर है जलवा सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली काइली जेनर अक्सर अपने काफी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। काइली जेनर के फोटोज और वीडियोज को दुनियाभर के फैन्स काफी पसंद करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 298 मिलियन फॉलोअर्स हैं।