Wednesday, June 10, 2020

एक्‍स कपल ब्रैड पिट और जेनिफर ऐनिस्‍टन की है 'सीक्रेट' बेटी? सामने आई सच्‍चाई June 10, 2020 at 06:50PM

हॉलिवुड स्‍टार्स और एक्‍स कपल ब्रैड पिट और जेनिफर ऐनिस्‍टन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो गई और और वे फिर से शादी कर सकते हैं। इस बीच दोनों स्‍टार्स से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि ब्रैड और जेनिफर की एक बेटी भी है जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है। लोगों को हुआ ताज्‍जुब इस खबर के सामने आने के बाद लोगों को ताज्‍जुब हुआ कि ऐसा कैसे हो सकता है कि इस बारे में दुनिया को जानकारी ही ना हो। फिर एक दूसरे पोर्टल ने बताया कि इस खबर में कोई सच्‍चाई नहीं है और जिस लड़की की बात की जा रही है, वह ब्रैड की भतीजी है। 2005 में अलग हो गया था कपल बीते दिनों खबरें आई थीं कि ब्रैड और जेनिफर एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बार यह वेडिंग किसी बीच पर होगी और काफी सीक्रेट होगी। बता दें, यह कपल शादी के बाद 2005 में एक-दूसरे से अलग हो गया था। इसके बाद SAG अवॉर्ड्स में दोनों का रीयूनियन हुआ तो उनके रोमांस की खबरें फिर से सामने आने लगीं। मैक्‍सिको में होगी शादी? खबर है कि ब्रैड और जेनिफर मैक्‍सिको में शादी करेंगे। वे यहीं पर क्‍यों शादी कर रहे हैं, इस बारे में सूत्र ने कहा, 'ऐनिस्‍टन को मैक्सिको की वाइब, वहां का खाना, वहां के लोग पसंद हैं। यह जेन की टॉप चॉइस थी। कपल कुछ लोगों के आने-जाने के लिए प्राइवेट जेट्स का भी इस्‍तेमाल करेगा।'

नाओमी स्कॉट को समझ लिया गया था दीपिका पादुकोण और उन्होंने नहीं बताया सच June 10, 2020 at 06:47PM

हॉलिवुड ऐक्ट्रेस नाओमी स्कॉट ने डायरेक्टर गाई रिची की फिल्म 'अलादीन' में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। उनकी यह फिल्म जबरदस्त सफल रही थी। उन्होंने इससे जुड़ी एक मजेदार घटना बताई थी। नाओमी ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि उन्हें एक क्रू मेंबर ने दीपिका पादुकोण समझ लिया था। फिल्म के लुक की दीपिका से तुलना नाओमी स्कॉट टैलंटेड ऐक्ट्रेस हैं। फिल्म 'अलादीन' में वह काफी खूबसूरत दिखाई दी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म के सेट्स से जुड़ी एक मजेदार घटना बताई थी। फिल्म में उनके लुक की तुलना दीपिका पादुकोण से की जा रही थी। इतना ही नहीं उन्हें एक क्रू मेंबर ने दीपिका समझ लिया था। दीपिका की तुलना से नाओमी हो गईं खुश नाओमी ने बताया था कि वह सेट्स पर दीपिका पादुकोण की फिल्म 'रामलीला' का गाना 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' देख रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें यह गाना काफी पसंद था। फिल्म की क्रू अमेरिकन थी। उन्हीं में से किसी ने नाओमी को यह गाना गाते देखा और कहा, ये तो बहुत खूबसूरत है, क्या यह आप हैं। मजेदार बात है कि नाओमी को ऐसा सुनकर बहुत अच्छा लगा और उन्होंने क्रू मेंबर को सच नहीं बताया।