Tuesday, September 1, 2020

पिता बने सिंगर एड शीरन, पत्नी चैरी सीबर्न ने बेटी को दिया जन्म September 01, 2020 at 01:49AM

सिंगर-सॉन्ग राइटर एड शीरन और उनकी पत्नी चैरी सीबर्न एक बेटी के पैरंट्स बन गए हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के जन्म से काफी खुश हैं। एड शीरन और चैरी सीबर्न ने अपनी बेटी का नाम लायरा रखा है। सिंगर ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दो छोटे मोजे दिखाई दे रहे हैं। एड शीरन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे पास एक पर्सनल न्यूज जो मैं आपके साथ शेयर करना चाहता था। पिछले सप्ताह चेरी ने एक सुंदर और स्वस्थ बेटी को जन्म दिया- लायरा अंटार्कटिका सीबर्न शीरन। हम पूरी तरह से उसके प्यार में हैं। मां और बच्चा दोनों कमाल कर रहे हैं हम बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान कर सकते हैं। बहुत सारा प्यारा और समय आने पर आपसे मिलेंगे।' एड शीरन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड चैरी सीबर्न से साल 2018 में शादी की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी की जानकारी पिछले साल 2019 में दी। उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और इस बात से हैरान हैं कि दुनिया में इतने लोग होने के बावजूद चैरी ने पति के रूप में उन्हें चुना। एड शीरन की ने चार साल की उम्र में एक चर्च में गाना गाना शुरू किया था। इसके बाद में उनके गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी दिखने लगे। 2017 रिलीज हुआ उनका 'शेप ऑफ यू' गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया।