Friday, January 7, 2022

काइली जेनर ने दिखाया अपना बेबी बंप, पैंट का बटन खोलकर शेयर कीं तस्वीरें January 07, 2022 at 07:32AM

अमेरिका की मशहूर मॉडल (Kylie Jenner) के घर में एक बार किलकारी गूजने वाली है। दरअसल, वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें () सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। काइली जेनर की इन तस्वीरों पर तमाम सिलेब्स रिऐक्शन दे रहे हैं। 24 साल की काइली जेनर की इंस्टाग्राम पोस्ट 24 साल की काइली जेनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही है और उन्होंने अपने पैंट के बटन को खोल रखा है। काइली जेनर इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, ‘मैं एक महिला हूं।’ दूसरे बच्चे को जन्म देंगी काइली जेनर काइली जेनर अपने 30 साल के पार्टनर और रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। सितंबर में काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट ने खुलासा किया कि उनकी तीन साल की बेटी स्टॉर्मी का एक भाई आने वाला है। सोशल मीडिया पर है जलवा सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली काइली जेनर अक्सर अपने काफी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। काइली जेनर के फोटोज और वीडियोज को दुनियाभर के फैन्स काफी पसंद करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 298 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

No comments:

Post a Comment