Thursday, March 12, 2020

विडियो: जब हॉलिवुड टॉक शो पर होली खेल प्रियंका चोपड़ा ने जीत लिया दिल March 12, 2020 at 02:02AM

इंटरनैशनल स्टार के फैन्स पूरी दुनिया में हैं। हाल में वह अपने पति के साथ मुंबई सेलिब्रेट करने आई थीं। प्रियंकाऔर निक के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और विडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे। अब एक और विडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड के एक टॉक शो होली खेलती नजर आ रही हैं। इस विडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि यह एक पुराना विडियो है। यह भी पढ़ें: विडियो में प्रियंका शो के होस्ट के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। वह होली खेलते हुए होस्ट पर हावी हो जाती हैं और उन्हें काफी ज्यादा रंग लगा देती हैं। इस विडियो को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका को होली का त्योहार कितना पसंद है। देखें, यह विडियो: बता दें कि प्रियंका और निक ने ईशा अंबानी की होली पार्टी में भी भाग लिया था। इस पार्टी में प्रियंका और निक ट्रडिशनल आउटफिट में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रहे थे। उनकी सिलेब्रिटीज के साथ होली खेलते हुए काफी सारी तस्वीरें सामने आई थीं। प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं।

No comments:

Post a Comment