Tuesday, February 25, 2020

डोनाल्ड ट्रम्प से 'रेपिस्ट' हार्वी वीन्सटीन पर पूछा गया सवाल, बोले- मुझे नहीं, वह हिलरी क्लिंटन को पसंद था February 25, 2020 at 03:24AM

हॉलिवुड प्रड्यूसर के यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने पर अमेरिका के राष्ट्रपति का कॉमेंट आया है। भारत आए ट्रम्प से इस बारे में सवाल किया गया था। जिस पर ट्रम्प ने कहा कि वह उसे कभी पसंद नहीं करते थे। बता दें कि हॉलिवुड प्रड्यूसर पर कई सनसनीखेज आरोप थे। सोमवार को न्यू यॉर्क कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया है। पत्रकार के सवाल पर यह बोले ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 से 25 फरवरी को भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उनसे हार्वी वीन्सटीन पर सवाल किया गया। ट्रम्प से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हार्वी के साथ न्याय हुआ? इस पर ट्रम्प ने जवाब दिया, 'मैं उस व्यक्ति को कभी पसंद नहीं करता था। उस व्यक्ति ने चुनावों में मुझे हराने के लिए बहुत मेहनत की थी। वह एक ऐसा व्यक्ति था जिसे मैं पसंद नहीं करता था। कहा-हिलरी और ओबामा को पसंद था वीन्सटीन डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, उसके केस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं लगतार सफर कर रहा हूं और मीटिंगों में व्यस्त हूं। मैं उस व्यक्ति का कभी फैन नहीं रहा। उस व्यक्ति को डैमोक्रेट्स पसंद करते हैं। मिशेल ओबामा को वह काफी पसंद था, हिलरी क्लिंटन उसे पसंद करती थीं। उसने डैमोक्रैट्स को काफी फंडिंग की थी।' हार्वी पर थे ये आरोप हार्वी वीन्सटीन की एक प्रॉडक्शन असिस्टेंट ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने साल 2006 में उन्हें ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया था। इसके अलावा एक ऐक्ट्रेस ने हार्वी पर साल 2013 में मैनहैटन के एक होटल में रेप करने का आरोप भी लगाया था। 67 साल के वीन्सटीन पर जिन आरोपों में दोषी पाया गया है, उनके लिए उन्हें उम्रकैद की सजा भी हो सकती है। ये बड़ी ऐक्ट्रेसस लगा चुकीं आरोप बता दें कि हार्वी पर यौन शोषण और कास्टिंग काउच के कई आरोप लगे थे। इसके बाद दुनियाभर में #MeToo मूवमेंट शुरू हो गया था। इस मूवमेंट में कई सनसनीखेज खुलासे हुए थे। हार्वी पर जेसिका बार्थ, एवा ग्रीन, सलमा हायेक, उमा थऱमना, ऐंजेलिना जोली, ऐश्ली जूड जैसी कई बड़ी ऐक्ट्रेस ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

No comments:

Post a Comment