Sunday, July 25, 2021

पॉर्न स्टार मिया खलीफा की टूट गई शादी, 2 साल बाद पति से अलग होने का किया ऐलान July 25, 2021 at 06:17PM

एक समय पर मशहूर रहीं (Mia Khalifa) ने अपने पति () से अलग होने की घोषणा कर दी है। मिया खलीफा ने लगभग 2 साल पहले रॉबर्ट सैंडबर्ग से शादी की थी। मिया खलीफा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को यह जानकारी दी है। मिया ने कहा है कि उन्होंने रॉबर्ट के साथ अपनी शादी बनाए रखने की काफी कोशिश की मगर परिस्थितियां ऐसी बनीं कि दोनों ने अलग () होने का फैसला लिया है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में मिया खलीफा ने लिखा, 'हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हमने अपनी शादी को बचाने के लिए सब कुछ किया लेकिन एक साल की थैरिपी और कशिशों के बाद हमें पता चला कि हमारे भीतर एक-दूसरे प्रति भावनाएं खत्म हो गई हैं जिसकी हमने पूरी कोशिश की। हम हमेशा एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देते रहेंगे क्योंकि हमें पता है कि हमारा ब्रेकअप किसी एक घटना के कारण नहीं हुआ था बल्कि यह ऐसे मतभेदों पर हुआ जिन्हें बदला नहीं जा सकता था। इसलिए कोई भी दूसरे पर इल्जाम नहीं लगा सकता है।' मिया ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा, 'हम लोग बिना किसी पछतावे के इस चैप्टर को क्लोज कर रहे हैं और अलग-अलग अपनी नई शुरूआत करने जा रहे हैं। लेकिन हम अपने परिवार, दोस्तों और अपने पालतू कुत्तों से जुड़े रहेंगे। यह काम लंबे समय से होना था लेकिन हमें खुशी है कि हमने अपना टाइम लिया और पूरी कोशिश की और दूर जाते हुए कह सकते हैं कि हमने हर तरह से अपनी पूरी कोशिश की थी।' बता दें कि मिया खलीफा ने साल 2014 में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद मिया के परिवार ने उन्हें खुद से अलग कर दिया था। साल 2016 में मिया ने बताया कि उन्होंने केवल 3 महीने बाद ही पॉर्न इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने स्वीडन के रहने वाले शेफ रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ मार्च 2019 में सगाई की थी और 2 महीने बाद जून 2019 में दोनों ने शादी कर ली थी।

Friday, July 23, 2021

ड्वेन जॉनसन ने दिया झटका, विन डीज़ल की वजह से अब कभी नहीं होंगे 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का हिस्सा July 22, 2021 at 08:43PM

ड्वेन जॉनसन 'द रॉक' ने फैन्स को यह बताते हुए एक बड़ा झटका दे दिया है कि वह अब आगे किसी भी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रैंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे। हॉलिवुड ऐक्टर ड्वेन जॉनसन की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइग है और वहीं सीरीज 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के लिए इंडियन दर्शक भी खूब दीवाने हैं। साल 2011 से जॉनसन ने इस फेमस सीरीज के फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा रहे हैं और ल्यूक हॉब्स के किरदार में लगातार फैन्स का दिल जीतते रहे हैं। आखिर क्यों ड्वेन ने फास्ट एंड फ्यूरियस को कहा अलविदा? हॉलिवुड स्टार ड्वेन 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज में ल्यूक हॉब्स का किरदार निभाते नज़र आए हैं। बता दें कि साल 2017 में विन डिजल और ड्वेन जॉनसन के बीच झड़प हो गई थी। इसी के बाद ड्वेन ने इस सीरीज से अलग होने का फैसला लिया और वह 'फास्ट एंज फ्यूरियस 9' में नहीं नजर आए। हालांकि इसके बाद विन डिजल ने 'टफ लव' कहते हुए ड्वेन के लिए कमेंट किया था। विन ने कहा था कि यह उनका टफ लव है जिसकी वह से ड्वेन अच्छा परफॉर्म करते हैं। अब ड्वेन ने विन के इस कॉमेंट का जवाब अपने अंदाज में दिया है। विन के कॉमेंट पर बातें करते हुए एक हॉलिवुड रिपोर्टर से 'मैं हंसा और बहुत जोर से हंसा। मुझे लगता है सभी ने इस बात पर जम कर हंसा होगा। मैं इस बात को यहीं छोड़ता हूं।' उन्होंने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'मैं के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आगे आने वाले फास्ट 10, फास्ट 11 और अगले सभी सीरीज़ के लिए शुभकामनाएं देता हूं जो वे मेरे बिना करने वाले हैं।’ बता दें कि ड्वेन ने 2011, 2013, 2015 और 2017 के 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्मों में अपने दमदार ऐक्टिंग दिखाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ 'बेवॉच', 'हॉब्स एंड शॉ', 'जुमांजी: वेलकम टु द जंगल', 'रैमपेज', 'स्काइस्क्रैपर', 'जर्नी 2', 'द स्कॉर्पियन किंग', 'द मम्मी रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Sunday, July 18, 2021

कान फिल्मफेस्टिवल 2021: जूलिया डुकोरनू की ‘टाइटन’ को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड July 17, 2021 at 08:36PM

फ्रेंच फिल्म डायरेक्टर को उनकी फिल्म ‘’ के लिए कान फिल्म महोत्सव में ‘पाम डी’ओर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया और इसी के साथ वह पिछले 28 साल में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बन गई हैं। इस फिल्मोत्सव में पुरस्कारों के लिए चयन स्पाइक ली की अध्यक्षता वाली जूरी ने किया। ये पुरस्कार शनिवार को ग्रैंड थिएटर लुमियरे में 74वें कान फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में दिए गए। इस फिल्म महोत्सव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि मुख्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जूरी में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से ज्यादा रही। डुकोरनू पाम डी‘ओर पुरस्कार जीतने वाली अब तक की दूसरी महिला निर्देशक हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की जेन केम्पियन को ‘द पियानो’ के लिए 1993 में ‘पाम डी’ऑर’ पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं महोत्सव में दूसरे स्थान का पुरस्कार माने जाने वाले ‘ग्रैंड प्रिक्स’ के लिए दो फ़िल्मों को चुना गया। इसे ईरान के फिल्म निर्देशक असगर फरहादी की ’ए हीरो’ और फिनलैंड के जूहो कुओसामेन के ‘कंपार्टमेंट नंबर 6’ को दिया गया। वहीं लियोस कराक्स को ‘एनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कालेब लैंड्री को ‘निट्रम’ के लिए दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रिनेट रीन्सवे के नाम रहा।

Friday, July 16, 2021

म्यूजिक वीडियो 'वाइल्ड साइड' में बोल्ड अवतार में दिखीं Normani-Cardi B July 16, 2021 at 07:40AM

अमेरिकन आर्टिस्ट और और अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। 'वाइल्ड साइड' नाम के इस म्यूजिक वीडियो में उनके डांस मूव्स ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसके साथ ही दोनों आर्टिस्ट खुद को न्यूड कर दिया है। बताते चलें कि इस म्यूजिक के साथ Normani ने कमबैक किया है और Cardi B के साथ होने से फैंस को डबल ट्रीट मिला है। सोशल मीडिया पर दी थी नए म्यूजिक वीडियो की जानकारी Normani ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Cardi B के साथ म्यूजिक वीडियो 'वाइल्ड साइड' करने की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें आप देख सकते हैं दोनों कलाकारों ने कुछ नहीं पहना हुआ और अपने बालों से अपनी बॉडी को ढका हुआ है। साल 2018 में रिलीज किया पहला गाना Normani ने साल 2012 में पॉप्युलर टीवी शो 'द एक्स फैक्टर' के लिए अपने ऑडिशन में अपने म्यूजिक से धमाका कर दिया था। साल 2018 में उन्होंने अपना पहला गाना 'लव लाइज' रिलीज किया था।