Saturday, June 12, 2021

माइली साइरस से तलाक के बाद लियाम हेम्सवर्थ ने गैब्रिएला ब्रूक्स के साथ की रिलेशनशिप कन्फर्म June 12, 2021 at 12:28AM

ऐक्टर () का पिछले साल अमेरिकन सिंगर () से तलाक हो गया था। अब लियाम हेम्सवर्थ एक बार फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं। उन्होंने मॉडल गैब्रिएला ब्रूक () के साथ अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया है। यह कपल पहली बार साथ में सिडनी एयरपोर्ट के गोल्ड डिनर 2021 पर साथ नजर आया है और इन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशल किया है। लियाम ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ गैब्रिएला, भाई क्रिस हेम्सवर्थ, उनकी पत्नी एल्सा पैटकी और मैट डैमन की पत्नी लूसियाना बैरोसो नजर आ रही हैं। ये सभी गोल्ड डिनर 2021 में शामिल हुए थे। इस तस्वीर के कैप्शन में लियाम ने लिखा, 'बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य जैसे बेहद जरूरी मुद्दे के लिए जरूरी फंड इकट्ठे करने और जागरूकता लाने के लिए बेहतरीन शाम।' लियाम और गैब्रिएला ने पिछले काफी समय से अपनी रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था। हालांकि मॉडल माइकल मर्किन ने जब गैब्रिएला को बर्थडे विश किया था तो फोटो स्लाइड शो में लियाम भी नजर आए थे। लियाम और गैब्रिएला को पहली बार दिसंबर 2019 में साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। बता दें कि इससे पहले लियाम हेम्सवर्थ ने लगभग 10 सालों तक सिंगर माइली साइरस को डेट किया था। फिर दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। हालांकि इनकी यह शादी बहुत ज्यादा समय तक नहीं चली और 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया।

No comments:

Post a Comment