Friday, March 20, 2020

कोरोना के डर से माइली साइरस ने 5 दिन से नहीं बदले कपड़े, वॉशिंग मशीन में भी बैठी थीं March 20, 2020 at 07:24PM

के कारण पूरी दुनिया में डर का माहौल है। धीरे-धीरे लोग खुद को घर में समेटते जा रहे हैं। सरकारें भी उनसे यही अपील कर रही हैं। इस बीच सिलेब्रिटीज भी खुद को अकेला करते हुए अपने फैंस को जागरूक होने की लगातार सलाह दे रहे हैं। इन हस्तियों में पॉप स्‍टार भी शामिल हैं जो कि कुछ ज्‍यादा ही अलर्ट हो गई हैं। इतना कि घर में खुद को कैद तो उन्होंने किया ही है कि पांच दिन से कपड़ा तक नहीं बदला है। खुद साइरस ने इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस विडियो में उन्होंने इसकी जानकारी भी दी है। इंस्टा पर शेयर अपने विडियो में साइसर अपने कपड़ों की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, 'मैं पांच दिन से इसी में हूं और फिलहाल इसे बदलने की मेरी कोई योजना नहीं है।' फैंस कर रहे उनकी तारीफ साइरस के इस विडियो पर उनके फैंस की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने उनके धैर्य की तारीफ की है। तो कई लोगों ने कहा है कि बैठे-बैठे वे उनके लिए कुछ नए म्यूजिक बना दें। कुछ लोगों ने उनकी टोपी की तारीफ की है। एक और विडियो हुआ था वायरल बता दें कि कुछ दिन पहले भी माइली का एक विडियो सामने आया था। इस विडियो में वह वॉशिंग मशीन के अंदर बैठी दिखी थीं ताकि कोरोना के चपेट में ना आ जाएं। इस विडियो की शुरुआत कैमरे के साथ होती है जिसमें मशीन नजर आती है और उसके अंदर माइली वाइट ब्‍लैंकेट (कंबल) के साथ डरी हुई बैठी हैं।

No comments:

Post a Comment