Thursday, December 17, 2020

बुर्ज खलीफा पर 'Wonder Woman 1984' ऐक्ट्रेस गैल गदोत का कब्जा, शेयर किया टीजर का वीडियो December 16, 2020 at 11:55PM

को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। फैन्स गैल गदोत की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। 'वंडर वुमन 1984' के टीजर का प्रीमियर बुर्ज खलीफा के टावर पर भी किया गया। अपने फेवरेट ऐक्ट्रेस गैल गदोत को वंडर वुमन के रूप में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट करके 'वंडर वुमन 1984' को देखने की उत्सुकता जाहिर की है। गैल गदोत ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बुर्ज खलीफा पर उनकी इस फिल्म का झलकियां दिख रही हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, 'यह सच्चाई से परे है। वंडर वुमन 1984 ने बुर्ज खलीफा पर कब्जा जमा लिया है।' बता दें कि 'वंडर वुमन 1984' इस महीने की 24 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारतीय फैन्स को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

No comments:

Post a Comment