Monday, March 30, 2020

कोरोना से जापान में पहले सिलेब्रिटी की मौत, कमीडियन केन शिमुरा का निधन March 30, 2020 at 01:05AM

जापान के कमीडियन का 70 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और अस्पताल में भर्ती थे। जापान में कोरोना वायरस से किसी सिलेब्रिटी की यह पहली मौत है। ऐसा कहा जा रहा है कि 2016 में केन शिमुरा की लंग कैंसर सर्जरी हुई थी। बुखार और निमोनिया के चलते अस्पताल में कराया गया भर्ती मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, केन शिमुरा को 19 मार्च को बुखार और निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। वह जापान के पहले सिलेब्रिटी थे, जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। यह भी पढ़ेंः 1970 में करियर की शुरुआत की केन शिमुरा ने अपना करियर 1970 में शुरू किया था। वह जापान के लोकप्रिय कमीडियन में से एक थे। उन्होंने 70 से 80 दशक में अपनी कॉमिडी से घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके साथ ही केन शिमुरा ने कई टीवी शोज में काम किया। यह भी पढ़ेंः दुनिया भर के देश कोरोना वायरस से पीड़ित दुनियाभर में महामारी बन चुके कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्‍या 7 लाख को पार कर गई है। वहीं किलर वायरस से मरने वाले लोगों की संख्‍या 34 हजार को पार कर गई है। वहीं, भारत में कोरोना वायरस के कुल 1,071 मामले हैं। अबतक 29 ने कोरोना से जान गंवाई है।

No comments:

Post a Comment