Monday, March 9, 2020

फिर से एक हुए मॉडल काइली जेनर और रैपर ट्रैविस स्कॉट March 09, 2020 at 07:33AM

अमेरिकी मॉडल और रिऐलिटी टीवी स्टार और रैपर ट्रैविस स्कॉट कथित तौर पर फिर से एक हो गए हैं। दोनों ने पिछले साल (2019) में अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। एक सूत्र ने कहा कि जोड़े में एक दूसरे के लिए हमेशा से प्यार और सम्मान रहा है, लेकिन बीते साल दोनों अलग हो गए थे, क्योंकि दोनों काफी चीजों से गुजर रहे थे। रिश्ते को कैसे संभाला जाए, दोनों इस बात पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे थे। पार्टी में एक साथ देखे गए थे काइली और ट्रैविस सूत्र ने आगे कहा कि काइली जेनर ने मेकअप की दुनिया में धमाल मचा दिया और वह अरबों डॉलर कमाने में व्यस्त थी और वहीं ट्रैविस संगीत पर काम करने को लेकर टूर पर रहते थे। हालांकि अंत में वे दोनों साथ आकर खुश हैं। एक सूत्र ने बताया कि बीते महीने ऑस्कर पार्टी में दोनों को एक दूसरे के साथ देखा गया था। 2020 के शुरू में वायरल हुआ था विडियो बताते चलें कि साल 2020 के शुरुआत में काइली जेनर काफी चर्चा में रहीं, क्योंकि उनका एक विडियो वायरल हुआ था। इसमें वह नए साल की पार्टी में डांस करती नजर आईं। विडियो में वह पॉप्युलर चार्टबस्टर पंजाबी ट्रैक 'मुंडियां तो बच के रही' पर डांस कर रही थीं।

Friday, March 6, 2020

विडियो: कार रोक बीच सड़क अमेरिकन मॉडल केंडल जेनर को किया प्रपोज, जानें फिर क्या हुआ March 06, 2020 at 09:45PM

कहा जाता है, प्यार अंधा होता। कोई कहता है, प्यार की कोई उम्र नहीं होती और कभी कहते हैं कि एक नजर में भी प्यार होता है। और टीवी पर्सनैलिटी को बीच सड़क एक ऐसे ही 'दीवाने प्रेमी' से टकराना पड़ गया। बीच सड़क युवक ने जेनर की कार रोकी और फिर उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। एक पल के लिए तो जेनर को कुछ समझ ही नहीं आया। वह बस मुस्कराती रहीं। हालांकि थोड़ी देर में वह नॉर्मल हुईं और फिर युवक से बातचीत भी की। उन्होंने शादी का प्रस्ताव तो जरूर ठुकरा दिया लेकिन जाते-जाते उस युवक की तारीफ जरूर कर गईं। बदले में युवक ने भी उन्हें थैंक्यू कहा। वायरल हो रहा विडियो इसका एक विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में साफ दिख रहा है कि कार का दरवाजा खुला हुआ है। किनारे जेनर बैठी हैं। युवक घुटनों के बल सड़क पर बैठा प्रपोज करता है। बात करने के बाद खुश दिखा युवक कुछ देर के लिए जेनर स्तब्ध हैं। फिर वह मुस्कराती हैं। युवक से बात करती हैं और उसकी तारीफ करती हैं। इसके बाद कार का दरवाजा बंद हो जाता है। पर, युवक के चेहरे की खुशी बताती है कि उसने अपने चहेते कलाकार के साथ कुछ कीमती वक्त बिताया है। इसके अलावा उसे तारीफ भी मिली है। यह खुशी देर तक उसके चेहरे पर रहती है। 'क्या भविष्य में है शादी की संभावना' एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक युवक प्रपोज करने के लिए बकायदा सोने की रिंग के साथ पहुंचा था। जब उसने प्रपोज किया तो जेनर बहुत जोर से हंसी भी थीं और उन्होंने यह भी कहा कि वह तो उसका नाम तक नहीं जानतीं। यहां तक कि युवक ने ऐक्ट्रेस से यह तक पूछा कि क्या भविष्य में शादी की कोई संभावना है।

Confirm! इस बार Thor से पंगा लेने आ रहा है भयंकर विलन March 06, 2020 at 08:31PM

फिल्म 'डार्क नाइट' में अपने बैटमैन के रोल के लिए फेमस हुए ऐक्टर अब मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री लेने जा रहे हैं। लेकिन इस बार वह स्टारर ‘Thor: Love and Thunder’ में विलन का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वाल्करी का किरदार निभाने वाली टेसा थॉमसन ने यह बात कन्फर्म की है। टेसा का एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा, 'इस बार क्रिस्चन बेल विलन हमारे विलन बनने जा रहे हैं जो बेहतरीन होगा। हां, यह धमाकेदार होने जा रहा है।' बता दें कि पिछले महीने से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्रिस्चन बेल से आने वाली मार्वल सुपरहीरो वाली फिल्म के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि अभी तक उनके किरदार के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया था। अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि क्रिस्चन बेल को सुपरविलन गलैक्टस का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। क्रिस हेम्सवर्थ की ‘Thor: Love and Thunder’साल 2021 में रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन एक बार फिर ताइका वैटिटि करेंगे जबकि ऐक्ट्रेस नटाली पोर्टमन और टेसा थॉमसन अपने किरदारों डॉक्टर जेन फॉस्टर और वाल्करी में फिर से जान डालती नजर आएंगी।

Thursday, March 5, 2020

Katy Perry music video: प्रेगनेंट हैं सिंगर केटी पैरी, बेबी बंप के साथ गाने में दिखीं March 04, 2020 at 11:09PM

मशहूर सिंगर ने गानों का नया विडियो रिलीज किया है। इसमें खास बात यह है कि इस विडियो के जरिए खुद के प्रेगनेंट होने की जानकारी भी उन्होंने इस गाने के जरिए सार्वजनिक रूप से दे दी है। इस विडियो में वह बेबी बंप के साथ भी दिखाई दे रही हैं। इस विडियो में केटी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनका यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'नेवर वॉर्न व्हाइट' गाने में वह सफेद ड्रेस में ही दिख भी रही हैं। इसके अलावा वह कई अलग-अलग रूप में भी दिख रही हैं। फूलों से बनी ड्रेस से गाने की शुरुआत होती है। इसके बाद वह सफेद ड्रेस में सामने आती हैं। फैंस दे रहे हैं बधाई गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर खुद केटी ने इसके बारे में जिक्र किया है। गाने के जरिए उन्होंने प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी है। इसे लेकर फैंस ने उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। बेबी बंप के साथ पैरी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। चेहरे पर चमक है गाने का अंदाज हो या फिर उनके चेहरे की चमक यह बता रही है कि वह मां बनने वाली हैं। मां से बढ़कर सुखद अहसास और क्या हो सकता है। यह उनके चेहरे पर भी झलकता है और गाने में भी। इस गाने को सुनकर लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इमोशनल भी दिखे। सभी ने केटी को प्यार दिया है।