Friday, January 17, 2020

मजाक नहीं है, अपना ही शहर बसा रहे हैं 'छम्मक छल्लो' वाले सिंगर एकॉन January 17, 2020 at 12:43AM

आपको याद है की फिल्म 'रा वन' का 'छम्मक छल्लो' सॉन्ग? इस गाने पर आपको ठुमके लगाती हुई भी याद होंगी। सॉन्ग को गाया था मशहूर सिंगर और रैपर ने। गाना तो सुपरहिट रहा ही था और इसके साथ ही एकॉन को भारत में और ज्यादा पहचाना जाने लगा। अब यह सिंगर एक और कारण से चर्चा में है। एकॉन अब अपना ही शहर बसा रहे हैं। जी हां, आपको शायद भरोसा नहीं होगा लेकिन एकॉन ने यह जानकारी खुद ट्विटर पर दी है। यह शहर अफ्रीकी देश में बसाया जा रहा है और इसका नाम होगा। इस बात के लिए सेनेगल सरकार ने इजाजत दे दी है और 2 हजार एकड़ जमीन एकॉन को मिल गई है। इस शहर में एक खास बात और होगी। इस शहर में एकॉन की अपनी क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल किया जाएगा। जून 2018 में लॉन्च हुई इस क्रिप्टोकरंसी का नाम एकॉइन है। एकॉन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह शहर 10 साल में बसाया जाएगा। मार्च 2019 से इस शहर का निर्माण भी शुरू हो गया है। बता दें कि एकॉन का जन्म भी सेनेगल में ही हुआ था।

Wednesday, January 15, 2020

प्रड्यूसर बोलीं, कभी कोई महिला नहीं बनेगी जेम्स बॉन्ड January 15, 2020 at 06:28PM

ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट की मूवीज के फैन्स पूरी दुनिया में हैं। अब इस सीरीज की अगली फिल्म '' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर जेम्स बॉन्ड 007 के किरदार में दिखेंगे जबकि विलन के रोल में ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके ऐक्टर रामी मालेक दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है। जेम्स बॉन्ड के रूप में डैनियल क्रेग की यह आखिरी फिल्म होगी। ऐसे में पिछले काफी समय से चर्चा है कि उनके बाद एजेंट 007 का किरदार कौन निभाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 'कैप्टन मार्वल' में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस लशाना लिंच अगली जेम्स बॉन्ड हो सकती हैं। हालांकि जेम्स बॉन्ड सीरीज के प्रड्यूसर ने इससे इनकार किया है। एक हालिया इंटरव्यू में जेम्स बॉन्ड सीरीज की प्रड्यूसर बारबरा ब्रोकॉली ने बताया है कि अगला जेम्स बॉन्ड कौन हो सकता है। उन्होंने कहा कि जेम्स बॉन्ड किसी भी रंग और कदकाठी का हो सकता है लेकिन यह कैरक्टर हमेशा पुरुष का रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला के लिए नया कैरक्टर तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि जो कैरक्टर एक पुरुष के लिए बना हो उसमें किसी महिला को लेने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बीच बता दें कि कैरी होजी फुकुनागा के डायरेक्शन में बनी 'नो टाइम टू डाय' में पहली बार डैनियल क्रेग के साथ बॉन्ड गर्ल के तौर पर क्यूबन ब्यूटी दिखाई देंगी। यह फिल्म 8 अप्रैल 2020 थिअटर्स में रिलीज होगी।

Monday, January 13, 2020

Oscars 2020 नॉमिनेशन्‍स: 92वें अकैडमी अवॉर्ड्स की रेस में 'जोकर' आगे, भारत की फिल्‍म को भी नॉमिनेशन की उम्‍मीद January 13, 2020 at 04:54AM

साल के मच अवेटेड अवॉर्ड फंक्‍शन्‍स में से एक 92वें अकैडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्‍स की लिस्‍ट जारी हो गई है। 2019 में हर कैटिगरी में बेहतरीन कॉन्‍टेंट देखने को मिला और दुनियाभर की फिल्‍म फ्रैटर्निटी बेसब्री से ऑस्‍कर्स की घोषणा का इंतजार कर रही है। ऐक्‍टर-प्रड्यूसर जॉन चो और ऐक्‍टर-राइटर-प्रड्यूसर इसा रे लाइव प्रेजेंटेशन को होस्‍ट करेंगे जिसमें के नॉमिनेशन्‍स की घोषणा की जाएगी। इस साल Quentin Tarantino की 'वन्‍स अपॉन अ टाइम इन हॉलिवुड' और Todd Phillips कर 'जोकर' रेस में सबसे आगे है। इसके अलावा Joaquin Phoenix और ब्रैड पिट इस बार पहला ऑस्‍कर जीत सकते हैं। इसके अलावा Renee Zellweger की 'जूडी' लिस्‍ट में शामिल हो सकती है। वहीं, भारत से ऑस्‍कर के लिए नॉमिनेट हुई जोया अख्‍तर की 'गली बॉय' पहले ही रेस से बाहर हो चुकी है। इसे बेस्‍ट फॉरेन फिल्‍म की कैटिगरी में भेजा गया था। हालांकि, अब भी मौका है कि किसी भारतीय फिल्‍म को नॉमिनेशन मिल जाए। शेफ से फिल्‍ममेकर बने विकास खन्‍ना ने 'द लास्‍ट कलर' से अपना फिल्‍मी डेब्‍यू किया था। नीना गुप्‍ता स्‍टारर इस फिल्‍म को बेस्‍ट फीचर फिल्‍म कैटिगरी के रूप में ऑस्‍कर के लिए भेजा गया है। 92वीं अकैडमी अवॉर्ड सेरिमनी 10 फरवरी की सुबह भारत में ऑन एयर होगी। देखें, की पूरी लिस्‍ट:

Monday, January 30, 2012

Bar Rafaeli Streets Walk


Beautiful Super model Bar Rafael is famous for her Kate walk, last day she walk's on street, you can guess what happen behind her, 08 more images after the break...