Wednesday, December 21, 2022

Chinese Singer Jane Zhang: चीन की सिंगर जेन झांग ने जानबूझकर खुद को किया कोविड पॉजिटिव, बुरी तरह पड़ रही लताड़ December 21, 2022 at 03:35AM

चीनी सिंगर जेन झांग ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया कि वो जानबूझकर कोरोना वायरस से पॉजिटिव हुई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद पब्लिक ने उनकी जमकर क्लास लगाई, जिसके बाद सिंगर ने अपना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया। बाद में माफी भी मांगी।

Tuesday, December 20, 2022

Britney Spears ने बाथरूम में शावर लेते हुए दिखाया वीडियो, पति ने कहा- वह कौन होते हैं उन्हें रोकने वाले December 20, 2022 at 09:33PM

ब्रिटनी स्पीयर्स ने 5 घंटे के अंदर 5 पोस्ट किए, जिसमें से चार में वह बाथरूम के अंदर नजर आ रही हैं। ब्रिटनी ने बताया कि वह 2 घंटे तक शावर के नीचे रहीं। उनके पति सैम ने कहा कि वह कौन होते हैं जो उन्हें ऐसा करने से रोक पाएं। पिता ने कहा है कि कंजरवेटशिप नहीं होता तो आज जिंदा नहीं होती वो।

Tom Cruise Video: 500 स्काइडाइविंग... 13 हजार मोटोक्रॉस जंप, टॉम क्रूज की जिंदगी का सबसे खतरनाक स्टंट! December 20, 2022 at 02:44AM

हॉलीवुड के सबसे फेमस एक्शन हीरो टॉम क्रूज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने फिल्म के लिए हजारों फीट की ऊंंचाई से क्लिफ जंप किया। इसकी प्रैक्टिस के लिए उन्होंने 500 स्काइडाइविंग और 13 हजार मोटोक्रॉस जंप किए। ये वीडियो देख यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Amber Heard: जग हंसाई करवाकर अब जॉनी डेप से समझौता करेंगी एम्बर हर्ड, लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बताई राम कहानी December 19, 2022 at 10:14PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस एंबर हर्ड और जॉनी डेप का मानहानी केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक्ट्रेस को कोर्ट ने 10 मिलियन डॉलर देने का आदेश दिया था। लेकिन अब उन्होंने समझौता कर लिया। साथ ही कुछ शर्तें भी मान ली हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया है।