Sunday, August 21, 2022

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने शादी की August 20, 2022 at 10:27PM

लॉस एंजेलिस, 21 अगस्त (भाषा) हॉलीवुड की मशहूर गायिका एवं अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक ने शनिवार को शादी कर ली। लोपेज (53) और एफ्लेक (50) जॉर्जिया के सवाना में एफ्लेक के घर पर तीन दिन तक चले समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों ने अप्रैल में अपनी सगाई की घोषणा की थी। लोपेज और एफ्लेक ने नवंबर 2002 में सगाई की थी, लेकिन 2004 में लोपेज ने सगाई को खत्म कर दिया था। लोपेज इससे पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं। गायक-गीतकार मार्क एंथनी, अभिनेता क्रिस जुड और निर्माता एजनी नोआ उनके पूर्व पति

Saturday, August 20, 2022

जॉनी डेप से केस हारने के बाद बौखला गई हैं एंबर हर्ड! बदल दी है वकीलों की पूरी टीम August 20, 2022 at 07:47AM

जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि का केस किया था। इस केस में एंबर हार गईं और उन्हें 10 मिलियन डॉलर हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया गया है। इसके बाद एंबर ने अपने वकीलों की टीम बदल दी है।

Friday, August 19, 2022

Captain America की वर्जिनिटी पर उठे सवाल, She Hulk की बात पर Chris Evans का रिएक्‍शन जीत रहा दिल August 18, 2022 at 11:55PM

मार्वल के नए शो 'शी हल्क' में तातियाना मासलनी और हल्क के बीच का वह सीन चर्चा में हैं जिसमें वे कैप्टन अमेरिकी की वर्जिनिटी को लेकर बातें करते हैं। क्रिस इवांस ने ट्वीट कर रिएक्शन दिया है।

Wednesday, August 17, 2022

Ezra Miller: मेंटल प्रॉब्‍लम से जूझ रहे हैं 'द फ्लैश' स्टार एज्रा मिलर, चोरी और गुंडागर्दी के लगे संगीन आरोप August 17, 2022 at 02:29AM

'फैनटास्टिक बीस्ट' और 'जस्टिस लीग' जैसी मशहूर फिल्मों के हॉलीवुड एक्टर एज्रा मिलर पर चोरी और गुंडागर्दी के आरोप लगे थे। अब उन्होंने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।