Wednesday, August 18, 2021

'ब्‍लैक विडो' स्‍टार स्‍कारलेट जॉनसन ने बेटे को दिया जन्‍म, बताया क्‍या रखा है नन्‍हे मेहमान का नाम August 18, 2021 at 08:28PM

फिल्म 'ब्लैक विडो' (Black Widow) की स्टार स्‍कारलेट जॉनसन () ने बेटे को जन्म दिया है। ऐक्ट्रेस के पति और कॉमेडियन कॉलिन जोस्ट () बेटे के जन्म की खुशी पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें कॉलिन ने लिखा,'ठीक है, हमारा एक बच्चा हुआ है।' कॉलिन जोस्ट ने बेटे के जन्म की खुशी पर शेयर किया पोस्ट शनिवार की रात कॉलिन जोस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की खुशी फैन्स के साथ शेयर की है। कॉलिन ने लिखा,'बेटे का नाम हमने कॉस्मो रखा है। हम उससे बहुत प्यार करते हैं।' इसके बाद उन्होंने फैंस को प्राइवेसी की गुजारिश की है। कॉमेडियन आगे लिखते हैं,'हम लंबे समय तक इससे दूर रहें। बच्चे के लिए कोई खास पॉलिसी नहीं है। हम डिज्नी की दुनिया में जा रहे हैं।' 'पेज सिक्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक सप्ताह के शुरुआत में कनेक्टिकट के रिजफील्ड प्लेहाउस में स्टैंड-अप कॉमेडी करने के दौरान कॉलिन ने बताया था की कि स्कारलेट प्रेग्नेंट हैं। सोर्स के मुताबिक कॉलिन ने कहा,' जल्द ही हमारे घर में बच्चा होने वाला है। जिसे लेकर हम दोनों काफी एक्साइटेड हैं।' स्कारलेट और कॉलिन एक- दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद अक्टूबर 2020 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। स्कारलेट और कॉलिन की शादी को प्राइवेट रखा गया था। इसमें फैमिली और सिर्फ दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की घोषणा अमेरिका के 'मील्स ऑन व्हील्स' नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पेज पर किया गया था। यह पेज एक चैरिटी के नाम पर है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए बुजुर्गों को भोजन और जरूरत के सामान उपलब्ध कराया जाता है।

'वंडर वुमन' गल गदोत ने सेट से शेयर कीं ब्रेस्‍ट मिल्‍क पंप की तस्‍वीरें, कर रही हैं डबल ड्यूटी August 18, 2021 at 05:39AM

'वंडर वुमन' गल गदोत (Gal Gadot) हमेशा अपने बोल्‍ड स्‍टेटमेंट से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब ऐक्‍ट्रेस ने अपनी दो तस्‍वीरें शेयर की हैं जिनमें वह सेट पर ब्रेस्‍ट मिल्‍क पंप करती नजर आ रही हैं। वह चेयर पर बैठी हैं और उनका हेयर और मेकअप किया जा रहा है। फोटोज शेयर करते हुए गल ने लिखा, 'बस मैं, बैकस्‍टेज, एक मां होने के नाते।' बता दें, तीन बच्‍चों की मां गल ने हाल ही में अपनी तीसरी बेटी Daniella का पति Yaron Varsano के साथ वेलकम किया था। गल कर रही हैं डबल ड्यूटी पिक्‍चर्स में गल काफी कम्‍फर्टेबल और कैजुअल दिख रही हैं। जहां वह खुश नजर आ रही हैं, वहीं इस बात में कोई शक नहीं कि यह किसी नई मां के लिए आसान नहीं है, खासतौर पर उनके लिए जो काम पर लौटी हों। इस तरह गल डबल-ड्यूटी कर रही हैं। इसी साल जून में हुआ बेटी का जन्‍म इस पावरफुल पोस्‍ट से गल उन सिलेब्रिटी मदर्स की लिस्‍ट में शामिल हो गई हैं जिन्‍होंने हाल ब्रेस्‍टफीडिंग को और ब्रेस्‍ट मिल्‍क पम्‍पिंग को हाल के दिनों में नॉर्मलाइज किया है। गौरतलब है कि गल की तीसरी बेटी का जन्‍म इसी साल जून में हुआ है। उनकी दो बेटियां Alma Varsano (9) और Maya Varsano (4) पहले से हैं। उनके पति रियल स्‍टेट डिवेलपर हैं।

Tuesday, August 17, 2021

80 साल के अमेरिकन सिंगर बॉब डिलन पर शराब पिलाकर यौन शोषण करने का आरोप August 17, 2021 at 02:39AM

अमेरिका के मशहूर गायक और गीतकार () पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 12 वर्ष की उम्र में साल 1965 में बॉब डिलन ने उसका यौन शोषण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता गायक ने इस आरोप का खंडन किया है। कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय जेसी ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया जिसमें आरोप है कि बॉब डिलन जब 23-24 साल के थे तब उन्होंने संगीतकार होने के रसूख का इस्तेमाल कर पीड़िता को शराब पिलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया। बॉब डिलन (80) के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं है और इस आरोप का बचाव किया जाएगा। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, न्यूयार्क सुप्रीम कोर्ट में दर्ज मुकदमे में जेसी ने कहा कि अप्रैल-मई 1965 में छह सप्ताह के दौरान डिलन ने उसका यौन शोषण किया। साल 1960 के दौरान न्यूयार्क में संगीत जगत के बड़े सितारों में शुमार बॉब डिलन का असली नाम रोबर्ट एलेन जिमरमैन है। उन्हें कई बार ग्रैमी पुरस्कार के अलावा साहित्य के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Wednesday, August 11, 2021

Viral Photo: जब भारत में गाय को Kiss करने की कोशिश कर रहे थे Thor स्टार क्रिस हेम्सवर्थ August 10, 2021 at 08:46PM

हॉलिवुड सुपस्टार क्रिस हेम्सवर्थ 11 अगस्त 2021 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिस केवल विदेशों में नहीं बल्कि इंडिया में भी काफी पॉप्युलर हैं। क्रिस ने काफी वक्त भारत में बिताया था जब वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' की शूटिंग कर रहे थे। क्रिस भारत की संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रख दिया है। क्रिस अपनी पत्नी के साथ 2016 में भारत आए थे। क्रिस और एल्सा की इंडिया ट्रिप की एक तस्वीर उनके बर्थडे पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक गाय के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में क्रिस गाय को किस करने की कोशिश कर रहे हैं। क्रिस ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक किस दो गॉरजस।' देखें, क्रिस की यह मजेदार तस्वीर: क्रिस और एल्सा की एक और तस्वीर भी सामने आई है जिसे एल्सा ने शेयर किया था। इस तस्वीर में क्रिस और एल्सा एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उस समय की है जब क्रिस और एल्सा साथ में काफी दिनों तक हिमालय पर घूमते रहे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह अपनी आने वाली मार्वल फिल्म 'Thor: Love and Thunder' में बिजी हैं। क्रिस की पिछली फिल्म '' को भी काफी पसंद किया गया था।