Monday, June 28, 2021

प्राजक्‍ता कोली की डॉक्‍यूमेंट्री को मिला Daytime Emmy Awards, मिशेल ओबामा को कहा- शुक्रिया June 28, 2021 at 06:34PM

देश की मशहूर यूट्यूबर और ऐक्‍ट्रेस प्राजक्‍ता कोली () को बड़ी सफलता मिली है। डॉक्‍यूमेंट्री 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' (Creators For Change) को () से सम्‍मानित किया गया है, प्राजक्‍ता भी मिशेल ओबामा की इस डॉक्‍यूमेंट्री का हिस्‍सा हैं। इस डॉक्‍यूमेंट्री में प्राजक्‍ता पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की पत्‍नी मिशेल ओबामा (), ल‍िजा कोशी (Liza Koshy) और थेम्‍बे महलाबा (Thembe Mahlaba) के साथ बातचीत करती नजर आती हैं। प्राजक्‍ता अवॉर्ड मिलने से काफी खुश हैं और उन्‍होंने अमेरिका की पूर्व फर्स्‍ट लेडी आभार जताया है। प्राजक्‍ता कहती हैं कि उन्‍हें ग्‍लोबल प्‍लेटफॉर्म पर राय देने का मौका मिला और इसके लिए वह मिशेल ओबामा की शुक्रगुजार हैं। प्राजक्‍ता ने यूट्यूब का भी जताया आभारन्‍यूज एजेंसी 'एएनआई' को दिए बयान में प्राजक्‍ता कहती हैं, 'मुझे इस पर भरोसा करने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन जागते ही यह सुनकर बहुत खुश और आभारी हूं कि हमारे 'क्रिएटर्स फॉर चेंज डॉक्यूमेंट्री' ने डेटाइम एमी जीता है। मेरे जैसे क्रिएटर्स को लगातार प्रभावी बातचीत के लिए एक ग्‍लोबल प्‍लेटफॉर्म देने के लिए YouTube को बहुत सारा प्यार।' 'मिशेल ओबामा जी की आभारी हूं'प्राजक्‍ता ने आगे कहा, 'मैं मिशेल ओबामा जी की बहुत आभारी हूं, जिन्‍होंने मुझे इस शानदार प्रोजेक्‍ट का हिस्सा बनने का मौका दिया। साथ ही मैं लिजा और थेम्बे को बहुत सारा प्यार भेजना चाहूंगी। वाह, क्या अहसास है।' डॉक्‍यूमेंट्री को मिला है नॉन फिक्‍शन स्‍पेशल अवॉर्डडेटाइम एमी अवॉर्ड्स में डॉक्यूमेंट्री 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' ने नॉन-फिक्शन स्पेशल अवॉर्ड जीता है। इस डॉक्‍यूमेंट्री में वियतनाम, भारत और नामीबिया में किशोर लड़कियों के अनुभवों को दिखाया गया है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई को आगे बढ़ाने के लिए विपरीत परिस्‍थ‍ितियों पर भी काबू पाया। फिल्‍म 'जुग जुग जि‍यो' में भी नजर आएंगी प्राजक्‍ताप्राजक्‍ता कोली सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स के लिए कॉन्‍टेंट तो बनाती ही हैं, बीते साल उन्‍होंने नेटफिलिक्‍स की फिल्‍म 'मिसमैच्‍ड' से ऐक्‍ट‍िंग डेब्‍यू भी किया है। इस फिल्‍म में उनके साथ रोहित सर्राफ थे। प्राजक्‍ता आगे फिल्‍म 'जुग जुग जि‍यो' में भी नजर आएंगी। इस फिल्‍म में उनके साथ नीतू कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में होंगे।

Sunday, June 27, 2021

ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा, बताया क्या थी सिंगर की दिली ख्वाहिश June 26, 2021 at 10:40PM

अमेरिकी पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स () और उनके पिता के बीच विवाद इटरनैशनल मीडिया में छाया हुआ है। ब्रिटनी अपने पिता जेमी स्पीयर्स (Jamie Spears) के 'गार्जियनश‍िप' से फ्री होना चाहती हैं और वह 'आजादी' की मांग कर रही हैं। वहीं इस पूरे मामले में ब्रिटनी को पूरी दुनिया से सपोर्ट मिल रहा है। ब्रिटनी 13 साल से 'कंजरवेटरशिप' गार्जियनश‍िप में है। ब्रिटनी 13 साल से पिता के 'कंजरवेटरशिप' यानी संरक्षण में हैं। फरवरी 2008 में पति केविन फेडरलाइन से तलाक के बाद से ही ब्रिटनी के पिता सिंगर की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके पैसों पर कानूनी अध‍िकार रखते हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स बॉयफ्रेंड जिन्होंने 2 साल तक ब्रिटनी को डेट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक,'ब्रिटनी के एक्स बॉयफ्रेंड ने कहा कि सिंगर एक बेबी गर्ल चाहती थी। लेकिन उनकी स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही थी। साथ रहने के बाद से स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि उस समय ब्रिटनी को अपना फोन अपने पास रखने की अनुमति थी और वह अपनी कार में ड्राइव कर सकती थी।' रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटनी के ऐक्स बॉयफ्रेंड को इस बात की जानकारी नहीं थी कि सिंगर कभी मां नहीं बन सके इसलिए उन्हें बर्थ कंट्रोल पिल्स दी जा रही थी।

Thursday, June 24, 2021

GOT फेम नताली इमानुएल नम आंखों के साथ बोलीं- ब्रिटेन में ब्‍लैक ऐक्‍टर्स को नहीं मिलता है काम June 24, 2021 at 07:25PM

'' () और ' फ्रेंचाइजी' फेम ब्रिटिश ऐक्‍टर नताली एमानुएल () ने एक इंटरव्‍यू में ब्रिटेन की फिल्‍म इं‍डस्‍ट्री पर रंगभेद का आरोप लगाया है। 'GOT' में मिसांडी और '' सीरीज में मेगन रैमसी का किरदार निभाने वाली ऐक्‍ट्रेस ने दर्द बयान करते हुए कहा कि ब्रिटेन में काले ऐक्‍टर्स (Black Actors) को काम नहीं मिलता है, इसलिए वहां से ऐक्‍टर्स अमेरिका आकर काम करना ज्‍यादा पसंद करते हैं। ऐक्‍ट्रेस यह सब बताते वक्‍त भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। नताली जल्‍द ही 'F9: The Fast Saga' में नजर आने वाली हैं। इंग्‍लैंड में पैदा हुई हैं नताली ने 'एसेंस' वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में इंडस्‍ट्री में बॉडी इमेज और रंग को लेकर होने वाले भेदभाव (Racism) के बारे में गंभीर बातें कही हैं। इंग्‍लैंड के एसेक्‍स में 2 मार्च 1989 को पैदा हुई नताली कहती हैं कि यदि उन्‍हें उनके ही देश में काम मिलता तो वह कभी अपना वतन छोड़कर अमेरिका नहीं आतीं। भेदभाव के कारण खो गए बहुत से टैलेंटेड ऐक्‍टर्सनताली अपना और दूसरे ब्‍लैक ऐक्‍टर्स का दर्द बांटते हुए कहती हैं, 'ब्रिटिश फिल्‍म इंडस्‍ट्री ने हमें हमेशा खुश होकर गले नहीं लगाया है। मेरे जैसे कई ब्‍लैक मिक्‍सड लोग अमेरिका आ गए, क्योंकि ब्रिटेन में हमारे लिए अवसर नहीं थे। इसका असर यह भी हुआ कि बहुत से टैलेंटेड लोग समय के साथ कहीं खो गए।' ...इसलिए ब्रिटेन छोड़ अमेरिका आ गईं नतालीहालांकि, नताली इमानुएल यह भी मानती हैं कि अलग-अलग जगहों और रंग के लोगों को लेकर हॉलिवुड के अपने मुद्दे हैं। लेकिन अमेरिका की फिल्‍म इंडस्‍ट्री बहुत ज्‍यादा बड़ी है, इसलिए यहां अलग-अलग बैकग्राउंड से आए लोगों के लिए बहुत मौके हैं। ऐक्‍ट्रेस कहती हैं कि यही वह अहसास था, जिसे लेकर वह अपने सपनों के साथ अमेरिका आईं। 'खुश हूं कि जोख‍िम उठाया और लोगों ने पसंद किया'नताली ने अपने इंटरव्‍यू में यह भी स्‍वीकार किया कि ब्रिटेन छोड़कर अमेरिका आना करियर के लिहाज से जोखिम उठाने जैसा था। लेकिन वह मानती हैं कि कोशिश करने से ही राह आसान होती है। नताली कहती हैं, 'मुझे सच में इस बात पर गर्व है कि इस दुनिया ने मेरे फैसले का साथ दिया और मुझे स्‍वीकार किया। मैं कई बार खुद को पिंच करती रहती हूं कि यह सपना ही है या हकीकत।'

Wednesday, June 23, 2021

पिता के ख‍िलाफ कोर्ट में रो पड़ीं ब्रिटनी स्‍पीयर्स, जज से कहा- प्‍लीज, मुझे मेरी आजादी लौटा दीजिए June 23, 2021 at 07:17PM

अमेरिकी पॉप सिंगर () और उनके पिता जेमी स्‍पीयर्स (Jamie Spears) के बीच गार्जियनश‍िप (संरक्षण) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ब्रिटनी ने इस बाबत कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया। बयान दर्ज करवाते हुए ब्रिटनी भावुक हो गईं। उन्‍होंने साफ शब्‍दों में अदालत से कहा कि उन्‍हें उनकी आजादी वापस चाहिए। ब्रिटनी ने कोर्ट में इमोशनल होते हुए कहा, 'मुझे मेरी जिंदगी, मेरी आजादी वापस चाहिए। अब 13 साल हो गए हैं और अब बहुत हुआ।' ब्रिटनी के पिता 2008 से ही सिंगर की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके पैसों पर कानूनी अध‍िकार रखते हैं। ब्रिटनी ने कोर्ट में दर्ज करवाया बयानब्रिटनी ने बुधवार को वीडियो लिंक के जरिए लॉस एंजिलिस के एक कोर्ट में बयान दर्ज करवाया। करीब 20 मिनट के बयान में जहां ब्रिटनी ने अपना दर्द बांटते हुए कोर्ट से 'आजादी' की मांग की, वहीं कोर्ट के बाहर उनके फैन्‍स लगातार ब्रिटनी के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। सोशल मीडिया पर भी ब्रिटनी के सपोर्ट में लाखों ट्वीट्स किए गए हैं। ट्विटर पर उनके फैन्‍स 'FreeBritney' के नाम से एक कैम्‍पेन भी चला रहे हैं। 2008 में पिता जेमी बने ब्रिटनी के कंजरवेटरब्रिटनी स्‍पीयर्स 39 साल की हैं। उनके फाइनेंस से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े अध‍िकर मामलों के फैसले उनके पिता जेमी स्‍पीयर्स करते हैं। पूर्व में ब्रिटनी मारपीट करने, मानसिक स्वास्थ्य और नशीली दवाएं लेने के कारण विवादों में रही हैं। ऐसे में उनके पिता जेमी को 2008 में ब्रिटनी का कंजरवेटर (Conservatorship) यानी संरक्षक नियुक्त किया गया था। 'ब्रिटनी को पिता से लगता है डर''न्यूयॉर्क टाइम्स' ने कोर्ट की सुनवाई की गोपनीय रिकॉर्ड के हवाले से लिखा है, 'ब्रिटनी ने 2014 में अपनी जिंदगी में पिता के दखल पर आपत्ति जताई थी। ब्रिटनी ने कोर्ट में अन्‍य मामलों के साथ ही पिता की शराब की लत को भी इसकी वजह बताया है।' बीते साल ही ब्रिटनी के वकील सैमुअल डी इनघम ने कोर्ट से कहा था कि ब्रिटनी को अपने पिता से डर लगता है। ब्रिटनी करीब 445 करोड़ रुपये की मालकिन हैं और इन पैसों के संरक्षक (Guardianship) उनके पिता हैं। रोते हुए दो बार रुक गईं ब्रिटनी, दो बार ली शपथ कोर्ट में बयान देते हुए ब्रिटनी स्‍पीयर्स इस कदर भावुक हो गईं कि दो बार उन्‍हें सांस लेने के लिए रुकना पड़ा। इस कारण उन्‍हें दो बार शपथ लेनी पड़ी। सिंगर ने कोर्ट से कहा कि इस कानूनी व्यवस्था ने उन्हें 'ट्रॉमा' (Trauma) और 'डिप्रेशन' (Depression) देने वाला बताया। ब्रिटनी ने कहा, 'मैं खुश नहीं हूं। मैं सो नहीं पा रही हूं। मैं बहुत गुस्‍से में हूं। यह अमानवीय है। हम हर दिन रोती हूं।' ब्रिटनी ने आंखों से आंसू के साथ जज ब्रेंडा पेनी से गुहार लगाते हुए कहा, 'मुझे सच में विश्वास है कि यह रूढ़िवादिता अपमानजनक है। मैं बदलाव चाहती हूं, मैं बदलाव के लायक भी हूं।' आरोप- 2016 से पिता कर रहे मानसिक शोषणब्रिटनी ने पिछले साल अपने पिता की गार्जियनश‍िप हटाने और एक फाइनेंश‍ियल इंस्‍ट‍िट्यूशन को संपत्त‍ि का अध‍िकार देने के लिए मुकदमा दायर किया। उनके वकील ने कोर्ट से कहा कि ब्रिटनी को अपने पिता से 'डर' लगता है। वकील ने कोर्ट से कहा कि 2016 के आसपास से ही ब्रिटनी के पिता जेमी उनका मानसिक शोषण कर रहे हैं। यह गार्जियनश‍िप दमनकारी है और ब्रिटनी को कंट्रोल किया जा रहा है। अपने पिता के संरक्षण में ब्रिटनी ने तीन नए एल्बम रिलीज किए। वह कई टीवी शोज में भी नजर आईं। लास वेगास में उन्‍होंने नया घर भी खरीदा। लेकिन जनवरी, 2019 में ब्रिटनी ने अचानक घोषणा की कि वह अगली सूचना तक अपने सारे परफॉर्मेंस कैंसल कर रही हैं। 2019 में पिता पर लगाए गंभीर आरोपसाल 2019 में ब्रिटनी ने आरोप लगाया कि उनके पिता और सहयोगी उन्‍हें लगातार धमकी दे रहे हैं। ब्रिटनी ने कहा, 'वो कह रहे हैं कि जैसा वह चाहते हैं मैं वैसा करती रहूं, यदि मैं ऐसा नहीं करती, तो वे मुझे इसकी सजा देंगे। मेरे डॉक्‍टर भी मुझे जबरन दवाइयां दे रहे हैं। इस कारण मुझे हमेशा नशे जैसा महसूस होता है। मुझे अकेले में कपड़े बदलने या खुद कार चलाने भी नहीं दिया जा रहा है। बस अब बहुत हो गया, मुझे मेरी आजादी वापस चाहिए।' पिता के वकील बोले- वह जब चाहे इसे खत्‍म कर सकती हैंदूसरी ओर, ब्रिटनी के पिता की वकील विवियन ली थोरीन का कहना है कि ब्रिटनी के पिता ने एक संरक्षक के तौर पर उनकी बहुत अच्‍छे से देखभाल की है। ब्रिटनी के पैसों का भी अच्‍छे से हिसाब रखा है। फिर भी ब्रिटनी जब चाहें अपनी संरक्षकता (कंजरवेटरशिप) को खत्म कर सकती हैं। ब्रिटनी जानती हैं कि जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगी, उनके पिता उनके लिए मौजूद रहेंगे, फिर चाहे वह संरक्षक हों या ना हों।