Sunday, March 14, 2021

Grammy Awards 2021: बियोंसे और टेलर स्‍विफ्ट ने रचा इतिहास, टूटे कई रेकॉर्ड्स March 14, 2021 at 06:39PM

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 (Grammy Awards 2021) की घोषणा हो गई हैं। पॉप सिंगर बियोंसे (Beyoncé) और टेलर स्‍व‍िफ्ट (Taylor Swift) ने अवॉर्ड शो में इतिहास रच दिया है। दोनों फीमेल सिंगर्स ने पुराने रेकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 31 साल की टेलर स्‍वि‍फ्ट जहां पहली ऐसी महिला सिंगर बन गई हैं, जिन्‍हें तीन बार बेस्‍ट एल्‍बम का अवॉर्ड मिला है। जबकि बियोंसे ने साबित किया है कि उनके जैसा कोई नहीं है। 39 साल की बियोंसे ने 28वां ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस तरह वह सबसे ज्‍यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वालीं सिंगर बन गई हैं। टेलर स्‍व‍िफ्ट के 'folklore' को बेस्‍ट एल्‍बम का अवॉर्डटेलर स्‍व‍िफ्ट के एल्‍बम 'folklore' को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 में बेस्‍ट एल्‍बम का अवॉर्ड मिला है। सिंगर ने इसके लिए अपने सभी फैन्‍स का शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले टेलर स्‍व‍िफ्ट के 'Fearless' और '1989' को भी बेस्‍ट एल्‍बम का ग्रैमी अवॉर्ड्स मिल चुका है। बियोंसे ने तोड़ा एलिसन क्राउस का रेकॉर्डदूसरी ओर, बियोंसे ने एलिसन क्राउस (Alison Krauss) के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। अपना 28वां ग्रैमी अवॉर्ड जीतते ही बियोंसे सबसे ज्‍यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वालीं महिला सिंगर बन गई हैं। बेयोंसे ने रविवार को अपना 28वां ग्रैमी जीता, जिसमें 'ब्लैक परेड' (Black Parade) के लिए बेस्‍ट आर एंड बी परफॉर्मेंस, 'ब्राउन स्किन गर्ल' (Brown Skin Girl) के लिए बेस्‍ट म्‍यूजिक वीडियो और 'सैवेज' (Savage) के लिए बेस्‍ट रैप परफॉर्मेंस शामिल है। इसमें बियोंसे साथ मेगन थी स्टालियन भी शामिल हैं। बियोंसे बोलीं- मैंने आर्टिस्‍ट के तौर पर अपना काम कियाइस खास मौके पर अवॉर्ड लेते हुए अपनी स्‍पीच में बियोंसे ने कहा, 'एक कलाकार के तौर पर मुझे लगता है कि यह मेरा काम है और सभी का यह काम है कि हम मौजदूा समय और हालात के हिसाब से गाने बनाएं। हम सभी एक मुश्‍क‍िल दौर से गुजर रहे हैं।' मेगन स्‍टेलियन ने भी बनाया रेकॉर्डबियोंसे और टेलर स्‍व‍िफ्ट के अलावा मेगन थी स्‍टेलियन (Megan Thee Stallion) ने भी रेकॉर्ड बनाया है। उन्‍हें तीन अवॉर्ड्स मिले हैं और इसलिए तरह वह पहली महिला रैपर भी बन गई हैं, जिन्‍हें बेस्‍ट रैप सॉन्‍ग का अवॉर्ड मिला है। बियोंसे को मिले थे सबसे ज्‍यादा नॉमिनेशनइस बार ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 में बियोंसे को सबसे ज्‍यादा 9 नॉमिनेशंस मिले थे। सेरेमनी में बियोंसे ने तो परफॉर्म नहीं किया, लेकिन टेलर स्‍व‍िफ्ट 'Cardigan' और 'August' के साथ ही 'Willow' गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

Saturday, March 13, 2021

अवॉर्ड सेरेमनी में ऐक्‍ट्रेस कोरिन मासेरियो ने स्‍टेज पर उतारे कपड़े, सरकार के ख‍िलाफ की नारेबाजी March 13, 2021 at 05:50AM

फ्रेंच ऑस्‍कर सेरेमनी (César Awards) में शुक्रवार को उस वक्‍त अफरा-तफरी मच गई जब ऐक्‍ट्रेस कोरिन मासेरियो (Corinne Masiero) ने विरोध करते हुए अपने कपड़े उतार दिए। 57 साल की ऐक्‍ट्रेस जब स्‍टेज पर पहुंची तो उन्‍होंने गधे की तरह दिखने वाला कॉस्‍ट्यूम पहना हुआ था, जिस पर खून के धब्‍बे थे। लेक‍िन इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, उन्‍होंने विरोध प्रदर्शन में स्‍टेज पर ही अपने कपड़े उतार दिए और नेकेड (Naked Protest) हो गईं। फ्रांस में तीन महीने से बंद हैं सिनेमाघरफ्रांस में बीते तीन महीनों से सिनेमाघर बंद पड़े हैं। फ्रेंच ऐक्‍ट्रेस कोरिन का कहना है कि सरकार को कोरोनो वायरस महामारी के इस दौर में संस्‍कृति और कला से जुड़े लोगों को सपोर्ट करना चाहिए। स्‍टेज पर अवॉर्ड देने आई थीं कोरिन मासेरियोकोरिन मासेरियो को स्‍टेज पर बेस्‍ट कॉस्‍ट्यूम अवॉर्ड प्रजेंट करने के लिए आमंत्र‍ित किया गया था। लेकिन उन्‍होंने स्‍टेज पर सबके सामने कपड़े उतारकर सभी को चौंका दिया। वह स्‍टेज पर नेकेड खड़ी थीं। जबकि उन्‍होंने अपने शरीर पर मेसेज भी लिखा था। उनके शरीर पर लिखा था- नो कल्‍चर, नो फ्यूचर। यानी कल्‍चर नहीं, तो भविष्‍य नहीं। प्रधानमंत्री जीन कैस्‍टेक्‍स के ख‍िलाफ नारेबाजीइसके साथ ही कोरिन ने फ्रांसीसी पीएम जीन कैस्टेक्स से अपील करते हुए अपनी पीठ पर भी एक मेसेज लिखा था। उनकी पीठ पर फ्रेंच भाषा में लिखा था, 'हमें हमारा कल्‍चर वापस दें, जीन।' जिसका वैकल्पिक अर्थ यह है कि 'हमें हमारे पैसे कमाने का जरिया वापस दे दो।' दूसरे कलाकारों ने भी किया प्रदर्शनकोरिन मासेरियो के साथ ही सेरेमनी में मौजूद दूसरे कलाकारों और डायरेक्‍टर्स ने भी यह मांग की। स्‍क्रीनप्‍ले अवॉर्ड पाने वाले स्‍टीफन डेमोस्‍ट‍ियर ने अपने भाषण में कहा, 'हमारे बच्‍चे जारा में कपड़े खरीदने जा सकते हैं, लेकिन सिनेमाघर नहीं जा सकते... यह समझ से परे है।' इस फ्रेंच फिल्‍म ने जीते सबसे ज्‍यादा अवॉर्डबहरहाल, इस सेरेमनी में अल्‍बर्ट डुपोंटेल की डार्क कॉमेडी फिल्‍म 'Adieu Les Cons (Goodbye Morons)' को बेस्‍ट फिल्‍म का अवॉर्ड मिला है। यह फिल्‍म एक बीमार महिला की कहानी है, जो अपने बच्‍चे को ढूंढ़ रही है। इस फिल्‍म ने सेरेमनी में 7 अवॉर्ड जीते हैं, जिसमें बेस्‍ट डायरेक्‍टर का अवॉर्ड भी शामिल है। दिसंबर में पेरिस में हुआ था विरोध प्रदर्शनबता दें कि इससे पहले बीते साल दिसंबर महीने में सैकड़ों की संख्‍या में ऐक्‍टर्स, डायरेक्‍टर्स, म्‍यूजिश‍ियंस, फिल्‍म के टेक्‍न‍िश‍ियंस और क्रिटिक्‍स ने भी पेरिस में सिनेमा और कला को बचाने के लिए अवाज उठाई थी। फ्रांस की सरकार ने महामारी को देखते हुए देश में सभी थ‍िएटर, सिनेमाघरों पर अभी भी पाबंदी लगाई हुई है।

Friday, March 12, 2021

जेनिफर लोपेज ने बेसबाल खिलाडी रोड्रिग्यूज से सगाई तोड़ी March 12, 2021 at 08:50PM

लास एंजिलिस, 13 मार्च (भाषा) अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज और बेसबाल स्टार अलेक्स रोड्रिग्यूज ने दो साल साथ रहने के बाद कथित तौर पर सगाई तोड़ दी है।

उनके अलग होने की खबर सबसे पहले ‘पेज सिक्स’ ने दी और खुलासा किया कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं।

रोड्रिग्यूज के एक नजदीकी सूत्र ने कहा, “वह अभी मियामी में हैं और बेसबाल सीजन की तैयारी कर रहे हैं और (लोपेज) डोमिनिकन रिपब्लिक में अपनी फिल्म पर काम कर रही हैं।”

लोपेज और रोड्रिग्यूज को कोविड-19 के कारण दो बार अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी थी। इन दोनों ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद मार्च 2019 में सगाई की थी।

Wednesday, March 10, 2021

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी ऑस्कर की शान, निक जोनस के साथ करेंगी अकैडमी अवॉर्ड नॉमिनेशंस की घोषणा March 10, 2021 at 04:44PM

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के इवेंट की शान बनने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra Jonas) एक बार फिर से ऑस्कर (Oscar nominations) यानी अकैडमी अवॉर्ड नॉमिनेशंस ( ) के लिए अनाउंसमेंट करती दिखेंगी। इस बार इस शानदार मौके पर प्रियंका चोपड़ा के साथ होंगे उनके हसबैंड निक जोनस। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर यह बात अपने फैन्स से भी बताई है। बता दें कि सोमवार को दो हिस्सों में ऑस्कर नॉमिनेशंस (Oscar nominations) का लाइव प्रजेंटेशन होगा, जिसमें 23 अगल-अलग कैटिगरी में नॉमिनेशंस होंगे। नॉमिनेशंस का प्रसारण Oscars.com, Oscars.org और अकैडमी के डिजिटल प्लैटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ग्लोबल लाइव स्ट्रीम के जरिए होगा। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वह निक के साथ इस बार अकैडमी अवॉर्ड नॉमिनेशंस की घोषणा करने जा रही हैं। हालांकि, इस वीडियो के साथ प्रियंका ने फनी कैप्शन लिखा है और अकैडमी को टैग कर पूछा है कि कोई चांस है कि मैं ऑस्कर नॉमिनेशंस के अनाउंसमेंट अकेले करूं? हालांकि, अगली ही लाइन में प्रियंका ने लिखा है - मजाक कर रही हूं। इसके बाद प्रियंका ने डीटेल शेयर करते हुए कहा है, 'ऑस्कर नॉमिनेशंस सोमवार को है और इसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं। मार्चा 15th को सुबह 5:19AM PDT, youtube.com/Oscars पर लाइव देखिए।' उम्मीद की जा रही है कि Chloe Zhao की 'Nomadland', Aaron Sorkin की 'The Trial of the Chicago 7' and Emerald Fennell की 'Promising Young Woman' को ऑस्कर में कई नॉमिनेशंस मिल सकते हैं। याद दिला दें कि साल 2018 में भी प्रियंका को ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशंस के अनाउंसमेंट करने का मौका मिल चुका है। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा जानी-मानी मशहूर हॉलिवुड हस्तियों रोजेरियो डॉसन, रिबेल विलसन औ मिशेल राड्रिग के साथ मंच पर नजर आई थीं।